Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar News: फुलवारी शरीफ टेरर केस में NIA ने दायर की चार्जशीट, PM मोदी की रैली से पहले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Patna News: फुलवारीशरीफ टेरर मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 4 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े मामले में चार्जशीट दायर की है.

nia

NIA (फाइल फोटो)

Edited by Nitish Pandey

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 4 आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल की है. एनआईए ने जिस मामले में चार्जशीट दाखिल किया है वो पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़ा है. इस मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि फुलवारीशरीफ में युवकों का ब्रेनवॉश कर आतंकी बनाने के लिए ट्रेनिंग दिया जा रहा था.

साल 2022 के जुलाई महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के पहले पटना पुलिस ने इसका खुलासा किया था. इस संबंध में फुलवारीशरीफ थाने में केस दर्ज किया गया था. जिसके बाद एनआईए की ओर से फिर से 22.07.2022 को केस रजिस्टर्ड किया गया था.

पटना पुलिस ने चार आरोपियों को किया था गिरफ्तार

इस केस में बिहार (Bihar News) की पटना पुलिस ने पहले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े दो आरोपियों अतहर और जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया था. दोनों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद नूरुद्दीन और अजहर को भी अरेस्ट किया गया.

सैकड़ों युवाओं को दी थी आतंकी बनने की ट्रेनिंग

बता दें कि पीछे साल जुलाई के महीने में पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार (Bihar News) दौरे से पहले पटना पुलिस ने इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश का भंडाफोड़ किया था. इन चारों में से एक आरोपी झारखंड पुलिस में दारोगा के पद से रिटायर हुआ था. जांच के दौरान ये भी सामने आया था कि इन चारों आरोपियों ने सैकड़ों युवाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी थी.

ये भी पढ़ें: सेना ने लिया राजौरी की घटना का बदला, बालाकोट एनकाउंटर में 2 आतंकियों को उतारा मौत के घाट, तलाशी अभियान जारी

सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट सुनाएगा फैसला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब कोर्ट में आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे. साथ ही एनआईए ने जिन्हें इस केस में गवाह बनाया है उन सभी लोगों के भी बयान दर्ज होंगे. इस दौरान आरोपियों के वकील भी उनका पक्ष कोर्ट के सामने रखेंगे. सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital