Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

G20 Summit: पीएम मोदी के सिग्नेचर ‘हैंडशेक’ वाली तस्वीर वायरल, कुछ इस अंदाज में मेहमानों का किया स्वागत

G20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन का स्थान भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-कन्वेंशन सेंटर (IECC), प्रगति मैदान, नई दिल्ली है. यह पीएम मोदी की अध्यक्षता में भारत के साथ-साथ दक्षिण एशिया में आयोजित होने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन भी है.

PM Modis Signature Handshake

PM Modi’s Signature Handshake

PM Modi’s Signature Handshake: हाई-प्रोफाइल G20 शिखर सम्मेलन शनिवार, 09 सितंबर से भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में शुरू हो गया है, जिसमें पीएम मोदी ने वर्ल्ड लीडरों के लिए एक आदर्श मेजबान की भूमिका निभाई. जब नेताओं का भारत मंडपम में आगमन हुआ तो पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. अब पीएम मोदी का सिग्नेचर हैंडशेक वाली तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा नजर आ रहे हैं.

G20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन का स्थान भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-कन्वेंशन सेंटर (IECC), प्रगति मैदान, नई दिल्ली है. यह पीएम मोदी की अध्यक्षता में भारत के साथ-साथ दक्षिण एशिया में आयोजित होने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन भी है. दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल हुए हैं. भारत की अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 को शुरू हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest