देश

‘इनका बस चले तो…’ पीयूष गोयल ने वापस लिया संसद में दिया बिहार को लेकर बयान, विपक्ष की मांग- माफी मांगें केंद्रीय मंत्री

Piyush Goyal: राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बिहार वाले बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ. जिसके बाद बिहार के सभी सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया था. हालांकि, पीयूष गोयल ने अब अपना बयान वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि उनका बिहार या वहां के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. इससे अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वो अपना बयान वापस लेते हैं.

राज्यसभा में पीयष गोयल ने बिहार को लेकर टिप्पणी की थी. जिसके बाद सियासी बवाल छिड़ गया था. दरअसल, सांसद मनोज झा जब बुधवार को राज्यसभा में अपना भाषण दे रहे थे. तब पीयूष गोयल ने कहा था ‘इनका बस चले तो देश को बिहार बना दें.’ मनोज झा ने उनकी इस टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हुए कहा ‘आप मुझ पर टिप्पणी कर लें, लेकिन मेरे राज्य बिहार को लेकर ऐसी टिप्पणी ना करें.’

‘पीयूष गोयल के बयान के बाद हुआ हंगामा’

पीयूष गोयल के इस बयान के बाद राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. कई नेताओं ने उनकी इस टिप्पणी पर माफी की मांग की. इस को लेकर संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विपक्ष के नेताओं ने धरना तक दिया. जिसके बाद मंत्री पीयूष गोयल घिरते हुए नजर आ रहे थे. तो अब उन्होंने अपना बयान वापस लेने का फैसला किया. उन्होंने सदन में कहा, ‘मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि मेरा बिहार या वहां के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. इससे अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं अपना बयान तुरंत वापस लेता हूं.’

ये भी पढ़ें- ‘Bharat Jodo Yatra रोकने के बहाने बनाए जा रहे, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं- स्वास्थ्य मंत्री पर राहुल गांधी का हमला

गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन में बीजेपी के सांसदों को छोड़कर कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू, लेफ्ट और शिवसेना सहित कई पार्टियों के सांसदों ने इसमें हिस्सा लिया और केंद्रीय मंत्री से माफी की मांग की.

तेजस्वी यादव ने की मांफी की मांग

वहीं, इस मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी पीयूष गोयल के बयान पर माफी की मांग की. राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट किया, ‘केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का सदन में यह कथन दुर्भाग्यपूर्ण, दंभपूर्ण, पूर्वाग्रह और एलिटिज़्म से भरा है. यह भाजपा के राष्ट्रवादी ढोंग की भी पोल खोलता है. इसके लिए केंद्र सरकार और पीयूष गोयल समस्त बिहार से माफी मांगें.’

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

4 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

31 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

52 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

52 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago