Bharat Express DD Free Dish

PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में ‘आरंभ पुस्तकालय’ की शुरुआत, छात्रों के लिए 24 घंटे खुलेगी

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली डीडीए ने रोहिणी में ‘आरंभ पुस्तकालय’ का उद्घाटन किया. यह चौथी लाइब्रेरी छात्रों व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए 24×7 पढ़ाई की सुविधा प्रदान करेगी.

pm modi birthday

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिल्ली डीडीए ने रोहिणी में एक नई लाइब्रेरी ‘आरंभ पुस्तकालय’ का उद्घाटन किया. यह छात्रों और करियर की तैयारी करने वालों के लिए एक बड़ी मदद साबित होगी.

पुस्तकालय का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया. उन्होंने कहा कि ‘सेवा दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यह लाइब्रेरी देश को समर्पित की गई है. दिल्ली में यह चौथी ‘आरंभ पुस्तकालय’ है, इससे पहले राजेंद्र नगर, आदर्श नगर और द्वारका में भी ऐसी सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं.

छात्रों और करियर तैयारियों के लिए बड़ी सुविधा

डीडीए के अनुसार, ये पुस्तकालय छात्रों को महंगे प्राइवेट रीडिंग रूम से राहत दिलाएंगे. इसमें बैठकर छात्र कम समय में अधिक सुविधाओं में पढ़ाई कर सकते हैं. विकासपुरी में पांचवीं लाइब्रेरी भी जल्द ही शुरू होने वाली है.

उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि शिक्षा, खासकर कम साधन वाले छात्रों के लिए, हमेशा से ही पीएम मोदी की प्राथमिकता रही है. उन्हें पूरा विश्वास है कि रोहिणी के लोग इस नई लाइब्रेरी का भरपूर लाभ उठाएंगे.

महंगे प्राइवेट रीडिंग रूम का विकल्प बनेगी लाइब्रेरी

उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली में प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है. पीएम का शिक्षा के प्रति बहुत फोकस रहता है उनकी सोच है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले. इसी बात को ध्यान में रखकर इस लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया है. सक्सेना ने कहा कि पिछले साल राजेंद्र नगर में घटना घटने के बाद से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई थी ताकि दूसरे राज्यों से पढ़ने आए छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि एक साल से कम समय में चौथी लाइब्रेरी बन गई है. अभी तक बनी तीनों लाइब्रेरी में छात्र अच्छे से पढ़ाई कर रहे हैं; उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है. विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि अभी इस लाइब्रेरी में 44 सीटें हैं; 17 छात्रों ने आज यहां एडमिशन लिया है. 24 घंटे ये लाइब्रेरी चलेगी जिससे छात्रों को कोई परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें: PM Modi के नेतृत्व में ब्रह्मोस से लैस भारत अब दुश्मन को उसी के घर में घुसकर मारता है: डॉ. दिनेश शर्मा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read