Bharat Express DD Free Dish

‘सप्त धारा’ से 2047 में विकसित होगा भारत: जानिए स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया. उन्होंने ‘सप्त धारा’ विजन के साथ युवाओं के लिए AI ट्रेनिंग और महिलाओं के लिए नए लक्ष्यों की घोषणा की.

PM Modi 80th Independence Day Red Fort Speech Sapt Dhara Vision 2047.

PM Narendra Modi

PM Modi Red Fort Speech: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का एक विजन पेश किया. पीएम ने आत्मनिर्भरता, तकनीक, सुरक्षा, कृषि और सॉफ्ट पावर को मजबूती देने के लिए ‘शक्ति की सप्त धारा’ का आह्वान किया.

‘शक्ति की सप्त धारा’ से बदलेगी देश की तस्वीर

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास के लिए सात मुख्य क्षेत्रों पर जोर दिया:

  • मैन्युफैक्चरिंग पावर: भारत को कंपोनेंट से लेकर कंप्लीट प्रोडक्ट बनाने वाला विश्वसनीय ग्लोबल हब बनाना.
  • कृषि और फूड प्रोसेसिंग: केमिकल फ्री खेती और एग्रो प्रोडक्ट्स का वैश्विक निर्यात.
  • टेक्नोलॉजी और इनोवेशन: AI, 6G और स्पेस सेक्टर में भारत को दुनिया का नेतृत्वकर्ता बनाना.
  • गति शक्ति: हाई-स्पीड रेल, हाईवे और सीमलेस लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी.
  • रक्षा शक्ति: नेक्स्ट-जनरेशन डिफेंस टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा में आत्मनिर्भरता.
  • ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी: रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और समुद्री संसाधनों का विकास.
  • सॉफ्ट पावर: योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, टूरिज्म और एंटरटेनमेंट (VFX, एनीमेशन) का वैश्विक प्रसार.

युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान

  • 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग: अगले एक साल में देश के 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी.
  • 6 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य: 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने की सफलता के बाद अब 6 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का नया लक्ष्य रखा गया है.
  • महिला आरक्षण पर अपील: पीएम ने सभी राजनीतिक दलों से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का हक देने की पुरजोर अपील की.

खेल, नशा मुक्ति और नक्सलवाद पर प्रहार

पीएम ने घोषणा की कि भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी का मजबूत दावेदार है. प्रतिभाओं को तराशने के लिए 5 से 15 साल के बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टैलेंट हंट चलाया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने देश को नशा मुक्त बनाने और ‘दिमागी नक्सलवाद’ को अलग-थलग करने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: रोंगटे खड़े कर देने वाला पल.. ‘वंदे मातरम’ की गूंज से कांपा लाल किला, अमित शाह बोले- ‘यह नया और आत्मनिर्भर भारत है’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest