Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी और पुतिन की जोड़ी ने चीन में किया कमाल! सोशल मीडिया से लेकर सर्च इंजन पर कर रहे नंबर एक पर ट्रेंड, जानें ऐसा क्यों

बायडू चीन का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है. इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मोदी-पुतिन (PM Modi and Putin) की दोस्ती को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया.

PM Modi and Putin

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन.

PM Modi In China: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (PM Modi and Putin) की नजदीकी सोमवार को चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही. इसने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की अन्य बड़ी खबरों को पीछे छोड़ दिया.

PM Modi and Putin सोशल मीडिया पर छाए

सुबह के समय चीन के सबसे बड़े सोशल मीडिया मंच वीबो पर नंबर-वन ट्रेंड था– “मोदी टेक्स पुतिन कार.” वहीं देश के प्रमुख सर्च इंजन बायडू पर सबसे ज़्यादा सर्च टॉपिक था- “मोदी और पुतिन गले मिले और हाथ में हाथ डालकर बातें की.”

ये ट्रेंड तब और बढ़ गए जब खबर आई कि राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi and Putin) का करीब 10 मिनट तक इंतजार किया ताकि दोनों नेता एससीओ सम्मेलन स्थल से अपनी द्विपक्षीय बैठक स्थल तक एक साथ जा सकें. वीबो को चीन में एक्स (पूर्व में ट्विटर) की तरह माना जाता है, जो ट्रेंडिंग बातचीत, छोटे मैसेज, वीडियो और रीयल-टाइम सर्च के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है.

बायडू चीन का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है. इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मोदी-पुतिन (PM Modi and Putin) की दोस्ती को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया. कई यूजर्स ने इसे भारत-रूस के बीच “विशेष मित्रता” का प्रतीक बताया.

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के बाद तियानजिन की अपनी दो दिवसीय यात्रा संपन्न की. उन्होंने एससीओ में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात की.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

भारत लौटने से पहले मोदी ने एक्स पर लिखा, “चीन की यात्रा सफल रही. यहां एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ और कई नेताओं से मुलाकात की. साथ ही प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत के रुख पर भी जोर दिया. इस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग, चीनी सरकार और लोगों का आभार.”

यह भी पढ़ें- SCO Summit: पहलगाम हमले की सदस्य देशों ने की कड़ी निंदा, शहबाज शरीफ वैश्विक मंच पर हुए बेइज्जत, जानें, कैसे

एससीओ बैठक में पीएम मोदी ने भारत की सोच को तीन स्तंभों पर आधारित बताया – सुरक्षा, संपर्क और अवसर. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक कदम उठाने, वैश्विक शासन में सुधार पर सहयोग बढ़ाने और स्टार्ट-अप, युवाओं व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए अधिक अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया. बैठक का समापन तियानजिन घोषणा के साथ हुआ और किर्गिस्तान को एससीओ की अगली अध्यक्षता सौंपी गई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read