Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“भारत-बांग्लादेश के रिश्ते नई ऊंचाइयों को छू रहे”, PM मोदी और शेख हसीना ने 3 बड़ी परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पिछले 9 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए लगभग 10 बिलियन डॉलर की सहायता दी गई है. आज जिन 3 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया है, इनका निर्णय भी हमने ही लिया था और इन्हें लोगों को समर्पित करने का सौभाग्य भी हमे ही मिला है.

पीएम मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो)

India Bangladesh Project: भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं. रिश्तों को नऊ ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं. इसी कड़ी में भारत के प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमने सबका साथ-सबका विकास की हमारी अप्रोच को बांग्लादेश जैसे अपने निकटतम पड़ोसी मित्र के लिए भी प्रासंगिक माना है. पीएम ने कहा कि हम बांग्लादेश के सबसे बड़े डेवपलमेंट पार्टनर होने पर गर्व महसूस करते हैं.

9 सालों में 10 बिलियन डॉलर की मदद दी गई- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “पिछले 9 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए लगभग 10 बिलियन डॉलर की सहायता दी गई है. आज जिन 3 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया है, इनका निर्णय भी हमने ही लिया था और इन्हें लोगों को समर्पित करने का सौभाग्य भी हमे ही मिला है.”

हमारे रिश्ते लगातार नई ऊंचाईयां छू रहे हैं- PM Modi

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन विकास परियोजनाओं के उद्घाटन पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह खुशी की बात है कि एक बार फिर हम भारत-बांग्लादेश सहयोग की सफलता का जश्न मनाने के लिए जुड़े हैं. हमारे रिश्ते लगातार नई ऊंचाईयां छू रहे हैं. पिछले 9 वर्षों में हमने मिलकर जो काम किया है, वह इससे पहले के दशकों में भी नहीं हुआ था.”

3 विकास परियोजनाओं का किया गया उद्घाटन

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच 3 विकास परियोजनाओं का पीएम मोदी और शेख हसीना ने VC के जरिए उद्घाटन किया है. प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि ” मैं हमारे दोनों देशों भारत-बांग्लादेश के बीच दोस्ती के रिश्ते को और अधिक मजबूत करने की आपकी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त करती हूं.”

यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद क्या होगा AAP का प्लान B? मंत्री ने दिया ये जवाब

ये परियोजनाएं शामिल

जिन तीन परियोजनाओं का आज उद्घाटन किया गया है, उनमें खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन, बांग्लादेश के रामपाल में मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट का दूसरा यूनिट और अखौरा-अगरतला क्रॉस बॉर्डर रेल लिंक शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital