Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव’ का आयोजन

PM Modi’s Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और तेरापंथ युवक परिषद के स्थापना दिवस पर 17 सितंबर को मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन होगा. 75 देशों में 7500 से अधिक कैंप लगाकर 5 लाख यूनिट ब्लड एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है.

PM Modi Birthday

PM Modi’s Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है. इस खास मौके पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से समस्त भारत में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के संस्थापक राजेश सोराणा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी.

उन्होंने बताया कि तेरापंथ युवक परिषद का 62वां स्थापना दिवस 17 सितंबर को है और संयोगवश इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी का भी जन्मदिन है. इसी को देखते हुए हम इस ‘ब्लड डोनेशन ड्राइव’ का आयोजन कर रहे हैं. ऐसे अवसर पर यह दिवस मानवता का दिवस बन जाए. इसी को देखते हुए हम पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महायज्ञ का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसका नाम है मेगा ब्लड डोनेशन कार्यक्रम. पूरे भारत में 7500 से ज्यादा कैंप लगाए जा रहे हैं. 75 से अधिक देशों में इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

5 लाख यूनिट ब्लड इकट्ठा करने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि इस बार हमने 5 लाख से ज्यादा यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. यूनिट हमारे लिए बड़ी बात नहीं है, क्योंकि हमारा नाम पहले से ही गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज है. हमारा उद्देश्य है कि लोगों में ब्लड डोनेशन को लेकर एक जागरूकता और चेतना पैदा हो, ताकि मांग और आपूर्ति के बीच किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना नहीं करना पड़े. हम चाहते हैं कि इस देश में जब भी किसी व्यक्ति को ब्लड की जरूरत महसूस हो, तो उसे किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, उसे तुरंत ब्लड मिल जाए. आमतौर पर देखा जाता है कि लोगों को आपातकालीन समय में ब्लड की बहुत दिक्कत होती है. लिहाजा, हम चाहते हैं कि हमारे देश में किसी भी व्यक्ति को ब्लड की दिक्कत नहीं हो.

उन्होंने आगे बताया कि गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. इस बार आप देखेंगे कि क्रिकेट से भी ज्यादा लोग इसमें शामिल होंगे, क्योंकि यह मानवता का कार्यक्रम साबित होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश में हैं, जहां से वे इस कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करेंगे. अभी तक समय तय नहीं हो पाया है. हमने लक्ष्य निर्धारित किया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 5 लाख यूनिट ब्लड एकत्रित हो.

ये भी पढ़ें: PM Modi 75th birthday: मध्यप्रदेश से देंगे विकास और सेवा का संदेश, धार में टेक्सटाइल पार्क का करेंगे शिलान्यास

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital