Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने अखिलेश को फोन कर Mulayam Singh की तबीयत का लिया हाल, हर संभव मदद का जताया भरोसा

पीएम ने अखिलेश को फोन करके पूछा मुलायम की सेहत का हाल

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उतर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री औऱ सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत का हाल चाल लिया है. पीएम ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन किया औऱ मुलायम की सेहत के बारे में पूछा. बातचीत के दौरान पीएम ने अखिलेश यादव को हर संभव मदद देने का भरोसा जताया.

रविवार की शाम को सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav ) की तबीयत अचानक बिगड़ने से उनके परिवार और पार्टी के लोग काफी चिंता में है. सपा के अलावा दूसरे राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता भी नेता जी (मुलायम सिंह यादव ) के स्वास्थ पर नजर बनाए हुए हैं. पीएम मोदी ने जहां अखिलेश यादव को फोन कर नेता जी की तबीयत के बारे में जानकारी ली. वहीं  कांग्रेस  नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, मुलायम सिंह जी की ख़राब सेहत का समाचार प्राप्त हुआ है.  मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

बता दें यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का स्वास्थ खराब है और वो मेदांता अस्पताल में लंबे समय से भर्ती हैं.  रविवार शाम उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई. उनके  ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाने के कारण डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया. उनके  पीआरओ के अनुसार मुलायम सिंह यादव को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी. इस खबर के बाद मुलायम सिंह का हाल जानने के लिए अस्पताल में नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी. सपा के गढ़ सैफई में मौजूद मुलायम के पुश्तैनी घऱ पर भी लोगों की भीड़ जुटना शुरु हो गई.

24 घंटे मुलायम सिंह के लिए बेहद अहम

उतर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत काफी चिंताजनक बताई जा रही है. उनके भाई   शिवपाल यादव ने कहा है कि मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं.  डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है.  अस्पताल में मुलायम के  के छोटे भाई अभय राम सिंह यादव मौजूद हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital