Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सेवा तीर्थ में मंत्रियों का महामंथन, PM मोदी का 4 दिन का चिंतन शिविर शुरू

PM Modi Chintan Shivir: पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ में मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर शुरू किया है. चार अलग-अलग दिनों में होने वाले इस शिविर में व्यक्तित्व विकास, जनविश्वास, विभागीय सफलता और प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

PM Modi's brainstorming session for ministers

पीएम मोदी का मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर

PM Modi Chintan Shivir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों के लिए सेवा तीर्थ में चिंतन शिविर शुरू किया है. यह मंथन चार अलग-अलग दिनों 23, 24, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर में होगा. इस शिविर में कुल 67 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप की अगुवाई तीन केंद्रीय मंत्री करेंगे.

कितने विषयों पर होगी चर्चा?

चार दिन के इस शिविर में अलग-अलग विषयों पर विचार-विमर्श होगा. पहले दिन का विषय है व्यक्तित्व विकास से स्व-विकास, दूसरे दिन जनविश्वास से जनाधार, तीसरे दिन विभागीय सफलता और आखिरी दिन प्रभावी संवाद. इन चर्चाओं का मकसद है कि मंत्री अपने कामकाज को बेहतर तरीके से जनता तक पहुंचा सकें और लोगों का भरोसा मजबूत बना रहे.

2015 का अनुभव

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने ऐसा शिविर आयोजित किया है. अपने पहले कार्यकाल में 2015 में भी उन्होंने मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर किया था. उस समय उन्होंने काम में तेजी, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता पर जोर दिया था. इस बार का फोकस है कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक किस तरह से प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए और जनसमर्थन को मजबूत किया जाए.

मंत्रियों के काम की समीक्षा

इस शिविर के दौरान 28 सितंबर को प्रधानमंत्री राज्य मंत्रियों के दूसरे समूह के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में उनके काम की समीक्षा होगी, अर्थव्यवस्था पर सुझाव लिए जाएंगे और आगे की दिशा तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें-‘विपक्ष अपने ही जाल में फंसा’, SIR विवाद पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

क्या है शिविर का उद्देश्य?

इस पूरे कार्यक्रम का मकसद है कि मंत्री न केवल अपने विभागीय कामकाज को बेहतर करें बल्कि जनता से जुड़ाव भी मजबूत करें. पीएम मोदी चाहते हैं कि सरकार की नीतियों और बदलावों को आम लोगों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए, ताकि भरोसा जनसमर्थन में बदल सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital