Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने पर डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. वह 2017 में देश के 45वें राष्ट्रपति बने थे, लेकिन 2020 में हुए चुनाव में हार गए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा राष्ट्रपति बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Pahalgam Attack

पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो.)

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. वह 2017 में देश के 45वें राष्ट्रपति बने थे, लेकिन 2020 में हुए चुनाव में हार गए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा राष्ट्रपति बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं. आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!”

बता दें कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बड़े नेता मौजूद रहे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया.

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल रोटुंडा में उन्हें शपथ दिलाई. इससे पहले, उपराष्ट्रपति चुने गए जे.डी. वैंस ने भी पद की शपथ ली. आम तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति कैपिटल की सीढ़ियों पर शपथ लेते हैं, लेकिन वहां पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह, प्रार्थना और भाषण का आयोजन इस बार रोटुंडा में किया गया.

शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा, निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल ओबामा तथा उनके परिवार के सदस्य, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिटंन, पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश जूनियर और उनकी पत्नी लारा बुश भी शामिल हुईं. देश के सभी वरिष्ठ राजनेताओं के अलावा, शीर्ष सैन्य और खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे.

संयुक्त कांग्रेशनल समिति ऑन इनॉगरल सेरेमनीज (जेसीसीआईसी) ने पिछले महीने 60वें इनॉगरल सेरेमनी के लिए थीम के रूप में “हमारा स्थायी लोकतंत्र : एक संवैधानिक वादा” की घोषणा की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital