Bharat Express DD Free Dish

हंगरी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: पीएम मोदी ने पीटर मैग्यार को दी जीत की बधाई, क्या अब भारत-हंगरी संबंधों में आएगा नया मोड़?

हंगरी में पीटर मैग्यार की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई. भारत-हंगरी दोस्ती और यूरोपीय संघ के साथ रणनीतिक साझेदारी को लेकर प्रधानमंत्री ने साझा किया अपना विजन. जानिए इस जीत के भारत के लिए क्या हैं मायने.

pm-modi-congratulates-peter-magyar-hungary-election-victory-2026

यूरोप के महत्वपूर्ण देश हंगरी से एक बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है. वहां हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी ‘टिस्ज़ा पार्टी’ (Tisza Party) ने एक शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत की गूँज सात समंदर पार भारत में भी सुनाई दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनावी कामयाबी पर पीटर मैग्यार को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते नई ऊंचाइयों को छुएंगे.

टिस्जा पार्टी को जीत पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर हंगरी के नए नेतृत्व का स्वागत करते हुए लिखा, “श्री पीटर मैग्यार और टिस्जा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. भारत और हंगरी के बीच गहरी मित्रता, साझा मूल्य और अटूट आपसी सम्मान का बंधन है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा हमारे लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं.”

पीटर मैग्यार: हंगरी की राजनीति का नया चेहरा

हंगरी की राजनीति में पीटर मैग्यार का उदय काफी दिलचस्प रहा है. एक समय में सत्ता के करीब रहने वाले मैग्यार ने अपनी नई पार्टी ‘टिस्ज़ा’ के साथ जनता के बीच जो पैठ बनाई, उसने वहां के पुराने राजनीतिक समीकरणों को हिलाकर रख दिया. पीएम मोदी का यह बधाई संदेश न केवल एक औपचारिक कदम है, बल्कि यह बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की सक्रिय विदेश नीति का भी प्रमाण है.

भारत-हंगरी दोस्ती और यूरोपीय संघ का कनेक्शन

भारत-यूरोपीय संघ (EU) रणनीतिक साझेदारी’ का जिक्र किया है, वह काफी अहम है. हंगरी, यूरोपीय संघ का एक प्रभावशाली सदस्य है और यूरोप में भारत के बढ़ते आर्थिक कदमों के लिए एक महत्वपूर्ण द्वार साबित हो सकता है.

भारत और हंगरी के बीच व्यापार, तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में पुराने संबंध हैं. हजारों भारतीय छात्र हंगरी में उच्च शिक्षा ले रहे हैं, वहीं कई भारतीय कंपनियां हंगरी में निवेश कर रही हैं. पीटर मैग्यार की जीत के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि व्यापारिक सहयोग और ‘पीपल-टू-पीपल’ कनेक्ट और भी मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें: ‘महिला आरक्षण नहीं, कुछ और ही है सरकार का असली प्लान!…सोनिया गांधी के इस बड़े खुलासे से मचा सियासी हड़कंप

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read