रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए बांकुरा में स्थानीय लोग रैली स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे. प्रधानमंत्री को अपने सामने देखकर लोगों की खुशी और उत्साह देखते ही बनता था. लोगों ने खुलकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन जताया और कहा कि भाजपा सत्ता में आकर ममता बनर्जी सरकार के समय चल रहे अत्याचारों को खत्म कर देगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव वाले बंगाल में अपने तूफानी चुनाव प्रचार के तहत, 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनावों से पहले एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए बिष्णुपुर इलाके में थे. सभा में मौजूद एक बुजुर्ग ग्रामीण ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि वह और उनके साथी ग्रामीण इस बार भाजपा को वोट क्यों देंगे.
उन्होंने कहा, “हम भाजपा को चाहते हैं क्योंकि हम ममता सरकार के राज में हो रहे अत्याचारों को खत्म करना चाहते हैं. मेरे गांव के लोगों समेत हम सभी, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रहे हैं.”
एक व्यक्ति जिसने काम से एक दिन की छुट्टी ली थी, उसने प्रधानमंत्री को देखने का अपना उत्साह जाहिर किया, जिन्हें वह एक “आइकन” (आदर्श) मानते थे. उन्होंने आईएएनएस से कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे सबसे बड़े आइकन हैं. वह हमारे लिए एक भावना हैं. इसीलिए मैं दफ्तर से छुट्टी लेकर यहां आया हूं ताकि उन्हें सुन सकूं.”
रैली में मौजूद एक नौजवान ने बताया कि वह जानना चाहता है कि भाजपा राज्य के युवाओं के लिए क्या करने की योजना बना रही है.
उसने कहा, “प्रधानमंत्री हमारे राज्य में विकास के बारे में हमसे बात करना चाहते हैं. हम जानना चाहते हैं कि वे (भाजपा) भविष्य में हमारे लिए क्या करेंगे. हम जानना चाहते हैं कि वे हम युवाओं के भविष्य के लिए क्या कर सकते हैं.”
बंगाल के युवाओं और किसानों के दर्द को समझता हूं- पीएम मोदी
इस बीच, पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर आलू किसानों पर ज़ुल्म करने का आरोप लगाया. उन्होंने जनसभा में कहा, “मैं यहां के युवाओं और किसानों का दर्द समझता हूं. आलू किसानों पर जो ज़ुल्म हो रहा है, वह बहुत बड़ा अन्याय है. मेरी बस एक ही गुज़ारिश है, जब तक बाजारों में तृणमूल का सिंडिकेट रहेगा, किसानों का शोषण होता रहेगा.” उन्होंने आगे कहा, “भाजपा इस सिंडिकेट की हमेशा के लिए सर्जरी कर देगी.”
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि बंगाल में भी ‘रोजगार मेले’ आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा, “रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे. यह मोदी की गारंटी भी है.”
ये भी पढ़ें: नीतीश के बेटे को Z सुरक्षा पर छिड़ा ‘सियासी संग्राम’, विपक्ष ने पूछा- सीएम के बेटे का पद क्या है?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

