Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi J&K Visit: ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बतियाए पीएम मोदी, DPS कटरा की छात्रा बोलीं- सोचा नहीं था कि कभी मिल पाएंगे

पीएम मोदी ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. स्कूली बच्चों से बातचीत की. बच्चियां बोलीं— “पीएम से मिलना सपने के सच होने जैसा.” टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi Interaction Students: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर दौरे पर थे. पीएम मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की. उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से भी बातचीत की. इस ट्रेन के शुरू होने से टूरिज्म को काफी फायदा होगा. पीएम मोदी से बातचीत करने के बाद बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला.

‘एक सपने के सच होने जैसा है PM से मिलना’

उन बच्चों में से एक मनीषा सिंह, जो डीपीएस कटरा की छात्रा हैं. उन्होंने बताया कि वह 10वीं कक्षा की छात्रा हैं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी. छात्रा ने बताया कि पीएम मोदी से मेरी मुलाकात एक सपने के सच होने जैसा था. क्योंकि, कभी इसकी कल्पना नहीं की थी. उन्होंने कहा कि बहुत सारे बच्चे फिल्मस्टार के फैंस होते हैं. लेकिन, मैं पीएम मोदी की सबसे बड़ी प्रशंसक हूं. पीएम मोदी भारत को अच्छा नेतृत्व दे रहे हैं. मैंने पीएम मोदी के लिए एक पेंटिंग भी बनाई. जिस पर लिखा था कि मोदी जी का सपना होगा साकार.

बच्‍चों से पीएम मोदी ने किया था ये सवाल

मुलाकात के बारे में छात्रा ने आगे कहा कि पीएम ने एक ही सवाल किया था कि हम लोग यहां कैसे पहुंचे. पीएम के सवाल पर जवाब दिया कि हम लोगों ने यहां तक पहुंचने के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. जिसने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया. वो यहां पर पहुंचे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद एक अन्य छात्रा ने कहा कि उनसे मिलकर बहुत खास और मुझे बेहद गर्व महसूस हुआ. क्योंकि प्रधानमंत्री एक बहुत प्रसिद्ध व्यक्ति हैं, और हर किसी को उनसे मिलने का अवसर नहीं मिलता है. हम लोग खुश हैं कि हमें उनसे मिलने का अवसर मिला.

आज का दिन देशवासियों के लिए गर्व से भरा

ट्रेन मैनेजर रामपाल शर्मा ने कहा कि आज का दिन सभी देशवासियों के लिए गर्व करने वाला है. मुझे खुद गर्व की अनुभूति हो रही है. इसका क्रेडिट किसी को जाता है तो वह हैं पीएम मोदी. इसके साथ ही रेलवे के वह सभी अधिकारी और कर्मचारी जिनकी दिन रात की मेहनत ने इससे संभव बनाया और इसके जरिए हम कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ पाए हैं. इसके लिए सभी को धन्यवाद.

यह भी पढ़िए: “कश्मीर में विकास को रुकने नहीं दूंगा, कोई भी बाधा आएगी, तो उसे मोदी का सामना करना पड़ेगा”, चिनाब ब्रिज उद्घाटन के बाद बोले प्रधानमंत्री



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital