Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप को दी 1,156 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी ने कहा कि “भारत के हर क्षेत्र और हर नागरिक का जीवन आसान बनाना और उसे सुविधा से जोड़ना ही केंद्र सरकार की प्राथमिकता है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए कावारत्ती पहुंचे. जहां उन्होंने 1,156 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 जनवरी से दो दिनों के लिए तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दौरे पर हैं.

बीते 10 वर्षों में सरकार ने जो बॉर्डर के इलाकों को दी प्राथमिकता

वहीं शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आजादी के बाद दशकों तक केंद्र में जो सरकारें रहीं उनकी प्राथमिकता सिर्फ अपने राजनीतिक दल का विकास था. जो दूर-सुदूर के राज्य हैं, जो बॉर्डर पर हैं या जो समुद्र के बीच में हैं, उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया जाता था. बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार ने जो बॉर्डर के इलाके हैं जो समुद्र के छोर के इलाके हैं, हमने उन्हें अपनी प्राथमिकता बनाया है.”

इंटरनेट, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और बच्चों से जुड़ी परियोजनाएं

वहीं पीएम मोदी ने आगे कहा कि “भारत के हर क्षेत्र और हर नागरिक का जीवन आसान बनाना और उसे सुविधा से जोड़ना ही केंद्र सरकार की प्राथमिकता है. आज यहां लगभग 1200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. ये इंटरनेट, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और बच्चों से जुड़ी परियोजनाएं हैं. इन सभी स्वास्थय परियोजनाओं के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.”

इसे भी पढ़ें: अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सेबी को बचे 2 मामलों की जांच के लिए दिया 3 महीने का समय, दखल से किया इनकार

हज यात्रियों के लिए वीजा नियमों को बनाया आसान 

वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कावारत्ती में कई योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, साइकिल, किसान कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरित किए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी सरकार ने हज यात्रियों की सहूलियत के लिए जो प्रयास किया है उसका भी लाभ लक्षद्वीप के लोगों को मिला. हज यात्रियों के लिए वीजा नियमों को आसान बनाया गया है. हज से जुड़ी ज्यादातर कार्रवाई अब डिजिटल होती है. सरकार ने महिलाओं को बिना महरम हज जाने की भी छूट दी है. इन्हीं सब प्रयासों की वजह से उमराह के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest