आज 1 मई है और गुजरात के साथ-साथ हर गुजराती के लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं है. साल 1960 में आज ही के दिन बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम के तहत गुजरात एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था. तब से लेकर आज तक, इस मिट्टी ने विकास की जो गाथा लिखी है, वह पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है. इस गौरवशाली ‘गुजरात स्थापना दिवस’ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को दिल खोलकर बधाई दी है.
‘प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए गुजरात’: PM Modi
प्रधानमंत्री ने अपने शुभकामना में गुजरात की ‘स्पिरिट’ यानी येां के लोगों के जज्बे की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये दिन गुजरात के समृद्ध इतिहास, उसकी जीवंत संस्कृति और अद्भुत भावना का जश्न मनाने का है. पीएम मोदी ने खास तौर पर गुजरातियों के ‘डायनेमिक’ और ‘एंटरप्रेन्योरियल’ यानी उद्यमी स्वभाव की सराहना की.
Warm greetings to the people of Gujarat on the special occasion of Gujarat Day. This day is a celebration of the rich history, vibrant culture and remarkable spirit of Gujarat. The state has made an outstanding contribution to India’s progress. The dynamic and enterprising nature…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2026
उन्होंने कहा कि राज्य ने भारत की प्रगति में जो शानदार योगदान दिया है, वह सराहनीय है और वे कामना करते हैं कि आने वाले समय में भी गुजरात विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे.
सिर्फ एक राज्य नहीं, विकास का एक ‘मॉडल’
गुजरात आज देशभर में अपनी औद्योगिक क्षमता और व्यापारिक समझ के लिए जाना जाता है. ‘बिजनेस’ करना जैसे येां के लोगों के खून में है. चाहे हीरा उद्योग हो, टेक्सटाइल हो या फिर रिन्यूएबल एनर्जी- गुजरात ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है. PMO और PIB द्वारा जारी इस संदेश में भी गुजरात के ‘विकास मॉडल’ और उसकी सांस्कृतिक विरासत का विशेष जिक्र किया गया है.
इतिहास के पन्नों में 1 मई
आज का दिन हमें उस ऐतिहासिक मोड़ की याद दिलाता है जब 1 मई 1960 को बॉम्बे राज्य से अलग होकर दो नए राज्य- गुजरात और महाराष्ट्र बने थे. पिछले 66 सालों में गुजरात ने न केवल अपनी भाषाई पहचान को संजोया है, बल्कि अपनी आर्थिक ताकत से पूरे देश को संबल दिया है.
ये भी पढ़ें: ‘जय महाराष्ट्र’ के साथ पीएम मोदी ने दी स्थापना दिवस की बधाई, राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को बताया भारत की शान
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
