Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जन्मदिन पर रेवंत रेड्डी को पीएम मोदी की खास शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर दिखा संवाद

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए और पत्र भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडियो पर दोनों नेताओं के बीच खास संवाद देखने को मिला है.

PM-Modi-Greets-Telangana-CM-Revanth-Reddy-Birthday

PM Modi greets Revanth Reddy birthday: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जन्मदिन के पावन अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करने के साथ-साथ एक विशेष पत्र भेजकर उनके दीर्घायु और समृद्ध जीवन की कामना की है.

पीएम मोदी का शुभकामना संदेश (PM Modi On Telangana CM Revanth Reddy birthday)

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि अमृत काल के इस दौर में, जब देश विकास और समावेशिता की ओर तेजी से अग्रसर है, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निरंतर प्रयास राज्य और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

प्रधानमंत्री के इस स्नेहपूर्ण और विचारशील भाव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया पर धन्यवाद ज्ञापित किया. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि आपके इस स्नेहपूर्ण भाव और विचारशील शब्दों के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी से लेकर नीतीश-लालू तक सबकी लगेगी हाजिरी! बाहुबली अनंत सिंह की लाडली के ब्याह का कार्ड देख उड़ जाएंगे सबके होश

दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाइयां (PM Modi letter to Revanth Reddy)

प्रधानमंत्री के अलावा देश के अन्य राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की.

ये भी पढ़ें: लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

इसके साथ ही, टीडीपी नेता लोकेश नारा ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे राजनीतिक और जनसेवा के सफर की कामना की. सभी नेताओ ने उनके सेहत और अच्छे काम के लिए प्रार्थना की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital