Bharat Express DD Free Dish

‘अभूतपूर्व और अतुलनीय’ जन धन योजना के 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी

प्रधानमंत्री जन धन योजना के 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने इसकी सफलता को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि इस योजना ने गरीबों और महिलाओं को सीधे बैंकिंग से जोड़कर बड़ा बदलाव किया है.

PM Modi Hails Jan Dhan Yojana As It Completes 12 Years Bharat Express

PM Narendra Modi

देश में आम जनता को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ (PMJDY) ने अपने सफल 12 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर योजना के अभूतपूर्व प्रभाव और सफलता की जमकर तारीफ की.

पीएम मोदी ने कहा कि जन धन योजना ने देश के करोड़ों गरीबों, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन में बहुत बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव लाया है.

योजना का प्रभाव अतुलनीय

प्रधानमंत्री मोदी ने MyGovIndia के एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा:

‘अभूतपूर्व पैमाना और परिवर्तनकारी परिणाम! जन धन योजना का प्रभाव अतुलनीय रहा है.’

बता दें कि, MyGovIndia की पोस्ट में जिक्र किया गया था कि कभी देश में बैंकिंग सुविधाएं व्यक्ति की सामाजिक स्थिति, घर की दूरी या आर्थिक स्थिति पर निर्भर करती थीं. लेकिन जन धन योजना ने इस पूरी तस्वीर को बदलकर रख दिया है. आज गांव-गांव तक बैंकिंग पहुंच चुकी है और इसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है.

वित्तीय समावेशन की दिशा में बड़ा कदम

28 अगस्त 2014 को शुरू हुई इस योजना का मुख्य मकसद हर उस भारतीय को बैंक खाते से जोड़ना था, जो अब तक औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से दूर था. इस योजना के तहत न केवल जीरो बैलेंस पर खाते खोले गए, बल्कि गरीबों तक सरकारी योजनाओं का पैसा (DBT) बिना किसी बिचौलिए के सीधे उनके खातों में पहुंचने लगा.

जन धन योजना ने देश के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर ‘वित्तीय समावेशन’ (Financial Inclusion) को एक नई ऊंचाई दी है. आज 12 साल पूरे होने पर यह योजना देश के आर्थिक और सामाजिक विकास की मजबूत रीढ़ बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: CCTV से पहचान, 15 टीमों ने पीछा किया और फिर एनकाउंटर! मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read