Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Varanasi: श्रावण मास में 9 सालों की सबसे बड़ी सौगात लेकर काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, जानिए क्यों खास है यह दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाकर लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगेंगे. जिला प्रशासन पीएम के दर्शन- पूजन की तैयारियों में जुटा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

सौरभ अग्रवाल

Varanasi: भगवान भोलेनाथ के प्रिय सावन मास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आ रहे हैं और वह मानसूनी मौसम में काशी की जनता पर सौगातों की बारिश करेंगे. इस बार पीएम काशी को 9 सालों का सबसे बड़ा गिफ्ट देने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि, पीएम मोदी का यह तोहफा पूरे पूर्वांचल में बड़ा बदलाव लाने वाला होगा. प्रधानमंत्री मोदी की इस बार की दो दिनी काशी यात्रा कई मायनों में काफी खास मानी जा रही है. काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सावन मास में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर मिशन- 2024 का आगाज तो करेंगे ही साथ ही काशी की जनता को अपने 9 साल के कामकाज का हिसाब देंगे. पीएम काशी के प्रबुद्धजनों से संवाद कर चुनावी नब्ज टटोलेंगे साथ ही पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं संग टिफिन पर चर्चा कर उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे.

12,148 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को अपनी दो दिवसीय काशी यात्रा पर आएंगे. इस बार पीएम मोदी 12,148 करोड़ की सौगात देंगे. यह अब तक की सबसे बड़ी सौगात बतायी जा रही है. वाराणसी प्रशासन की ओर से परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए भेजी गई लिस्ट पर पीएमओ ने फाइनल मुहर लगा दी है. पीएम मोदी वाराणसी के हरहुआ रिंग रोड पर स्थित वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करने से ठीक पहले कुल 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसमें 10720.58 करोड़ की 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 1427.82 करोड़ की लागत से बनने वाली 13 नई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा. इस प्रोजेक्ट्स में वाराणसी में बनकर तैयार सेंट्रल इंस्टीट्यूट का पेट्रोल केमिकल एंड टेक्नोलॉजी, फुलवरिया फोर लेन, गंगा में वाटर टैक्सी सर्विस का लोकार्पण और गंजारी में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत 555.82 करोड़ की 192 पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्य है.

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ किया रुद्राभिषेक, प्रदेश भर के शिव मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़

जनसभा में पहुंचेंगे 14 हजार लाभार्थी

वाजिदपुर में पीएम मोदी जनसभा में करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करेंगे. पीएम की जनसभा में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर व भदोही के विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित 14 हजार लाभार्थी भी मौजूद रहेंगे. जनसभा के मंच से प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, ग्रामीण आवास योजना तथा आयुष्मान कॉर्ड के तीन- तीन लाभार्थियों को प्रमाण- पत्र सौंपेंगे. जनसभा स्थल पर ही एक कमरे में पीएम मोदी इन तीनों योजनाओं के 10- 10 लाभार्थियों से संवाद करेंगे.

टिफिन बैठक में पीएम भाजपा पदाधिकारी को देंगे जीत का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी अपने काशी दौर में इस बार कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उनके साथ टिफिन बैठक करेंगे. पीएम मोदी की टिफिन बैठक में करीब 300 पार्टी पदाधिकारी और चुनिंदा कार्यकर्ता जिसमें बूथ और पन्ना प्रमुख मुख्य रूप से शामिल होंगे. इस बैठक में पीएम मोदी भाजपा काशी क्षेत्र के 14 लोकसभा सीटों से जुटे पदाधिकारियों को चुनावी जीत का मंत्र देंगे. सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री इन सीटों पर भाजपा के सांसदों के कामकाज का भी फीडबैक जानेंगे. यह टिफिन बैठक प्रधानमंत्री के विश्राम स्थल गेस्ट हाउस के आसपास ही करने की तैयारी की जा रही है.

बाबा विश्वनाथ से मांगेंगे जीत का आशीर्वाद

सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ की अतिप्रिय नगरी काशी में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाकर लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन- पूजन और जलाभिषेक भी कर सकते हैं. जिला प्रशासन पीएम के दर्शन- पूजन की तैयारियों में जुटा है. पीएम काशी कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में भी जा सकते हैं. पीएमओ से संकेत मिलने पर यहां भी सिक्योरिटी एक्सरसाइज की जा रही है.

प्रबुद्धजनों से संवाद कर जानेंगे चुनावी मिजाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के चुनावी मिजाज जानने और यहां चल रहे विकास कार्यों का फीडबैक लेने के लिए प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे. काशी दौरे के दूसरे दिन वाराणसी के करीब डेढ़ सौ प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे. इसके लिए वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है, इसमें समाजसेवी, चिकित्सक, संगीतज्ञ, कलाकार खिलाड़ी, अधिवक्ता, विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital