Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

4 दिनों में 4 यूट्यूबरों के गाने…ऐसे सोशल मीडिया को ‘राममय’ बना रहे हैं PM मोदी

पीएम मोदी 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सोशल मीडिया को राममय बना देना चाहते हैं. पीएम हर दिन किसी न किसी यूट्यूबर के भक्ति गीत को शेयर कर रहे हैं.

पीएम मोदी

पीएम मोदी

PM Modi On Ram Mandir: 31 दिसंबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर देश में भारी उत्साह और उमंग का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि लोग विभिन्न तरीकों से अपनी भावनाओं और भक्ति को व्यक्त कर रहे हैं, जिसमें श्री राम और अयोध्या को समर्पित नए गाने, भजन और कविताएं लिखना शामिल है. पीएम ने लोगों से #ShriRamBhajan. का उपयोग करके अपने कलात्मक योगदान को सोशल मीडिया पर साझा करने का आग्रह किया है.

‘राममय’ अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे पीएम मोदी

अब पीएम मोदी भी इस अभियान को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं. उन्होंने पिछले 4 दिनों में चार यूट्यूबरों के गाने को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है. पीएम मोदी 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सोशल मीडिया को राममय बना देना चाहते हैं. पीएम हर दिन किसी न किसी यूट्यूबर के भक्ति गीत को शेयर कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सपर एक और गाना शेयर करते हुए लिखा, “स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है. आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है.”  इससे पहले भी पीएम मोदी ने राम के नाम के कई गीत शेयर कर चुके हैं.

जोरों पर है प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी

बता दें कि अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है. देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया है. श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. राम मंदिर के परिक्रमा क्षेत्र से शराब के ठेके को शिफ्ट किया जा रहा है. एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक को भव्य आकार दिया गया है.  मंदिर में दिव्यांग और बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए भी विशेष सुविधाएं हैं. रैंप और लिफ्ट भी हैं. मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर के पास एक ऐतिहासिक कुआं (सीता कूप) है, जो प्राचीन काल का है. इसके अलावा, 25,000 लोगों की क्षमता वाला एक तीर्थयात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) का निर्माण किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital