Amaravati News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया. इन परियोजनाओं में सड़क, रक्षा, रेलवे और औद्योगिक बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अमरावती कैपिटल सिटी के निर्माण कार्यों की दोबारा शुरुआत भी की.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती राजधानी शहर के विकास के लिए 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं – सड़क, रक्षा, रेलवे और औद्योगिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।
(सोर्स-डीडी) pic.twitter.com/GKnMIZOb62
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया स्वागत
अमरावती आगमन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यक्रम शाम 4:30 बजे शुरू हुआ और इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने अमरावती में कहा, “…जब मैं गुजरात का नवनिर्वाचित सीएम था, तो मैं हैदराबाद में चंद्रबाबू नायडू द्वारा की जा रही पहलों पर बहुत बारीकी से नज़र रख रहा था. मैंने बहुत कुछ सीखा और आज, मुझे उन्हें लागू करने का अवसर मिला.”
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi addresses a public meeting after he virtually laid the foundation stone to relaunch the capital city of Amravati. pic.twitter.com/DVaBWcQabo
— ANI (@ANI) May 2, 2025
संस्कृति और आधुनिकता का संगम: पीएम
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अमरावती वो धरती है, जहां परंपरा और प्रगति दोनों साथ चलते हैं. यहां बौद्ध विरासत की शांति भी है और विकसित भारत की ऊर्जा भी.” उन्होंने यह भी कहा कि ये योजनाएं न सिर्फ आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी.
#WATCH | Amaravati | Prime Minister Narendra Modi says, “…When I was newly elected CM of Gujarat, I was very closely monitoring what initiatives Chandrababu Naidu was taking in Hyderabad. I learned a lot, and today, I got the opportunity to implement them…” pic.twitter.com/mga6Vo8BL1
— ANI (@ANI) May 2, 2025
अमरावती में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अमरावती इंद्रलोक की राजधानी का नाम था और यह महज संयोग नहीं है कि अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है. यह ‘स्वर्ण आंध्र’ की स्थापना का प्रतीक है. ‘स्वर्ण आंध्र’ विकसित भारत के मार्ग को मजबूत करेगा और अमरावती ‘स्वर्ण आंध्र’ के विजन को सशक्त करेगा.”

इस मौके का वीडियो न्यूज एजेंसी ANI और अन्य मीडिया हाउसों द्वारा साझा किया गया है, जिसमें पीएम मोदी का संबोधन और समारोह की झलकियां देखी जा सकती हैं.
#WATCH | Andhra Pradesh | Addressing the public rally in Amravati, Prime Minister Narendra Modi says, “Amravati was the name of the capital of Indralok, and it is not merely a coincidence that Amravati is the capital of Andhra Pradesh. It is a sign of the establishment of ‘Swarna… pic.twitter.com/eNFUpVTpfq
— ANI (@ANI) May 2, 2025
#WATCH | Andhra Pradesh | Prime Minister Narendra Modi says, “Andhra Pradesh has played an important role in making India a space power for decades… This state has been attracting crores of youth towards the space sector… A new institution is now available to the country for… pic.twitter.com/9DzfHyCmXL
— ANI (@ANI) May 2, 2025
यह भी पढ़िए: “आज का यह इवेंट कुछ लोगों की नींद हराम कर देगा”, मंच पर शशि थरूर की मौजूदगी पर PM Modi ने विपक्ष पर कसा तंज
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
