Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Turkey Earthquake: पीएम मोदी ने तुर्की से लौटी NDRF रेस्क्यू टीम से की मुलाकात, बोले- मानवता हमारे लिए सर्वोपरि

PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने कहा कि हमारे डॉग स्क्वायड के सदस्यों ने गजब का दम दिखाया. देश को आप पर गर्व है. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ने हमें वसुधैव कुटुम्बकम सिखाया है.

Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi: तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप (Turkey Earthquake) के दौरान रेस्क्यू के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत एनडीआरएफ की टीम भेजी थी. इस टीम ने तुर्की में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और हजारों लोगों की मदद की. एनडीआरएफ की टीम हाल ही में भारत लौटी है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तुर्की में ‘ऑपरेशन दोस्त’ में शामिल हुए एनडीआरएफ और अन्य संगठनों के भारतीय बचाव दलों के साथ बातचीत की. एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल भी इस दौरान मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने कहा कि भूकंप के दौरान भारत की त्वरित प्रतिक्रिया ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. उन्होंने कहा कि भारत के लिए मानवता सर्वोपरि है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे डॉग स्क्वायड के सदस्यों ने गजब का दम दिखाया. देश को आप पर गर्व है. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ने हमें वसुधैव कुटुम्बकम सिखाया है. हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं. जब परिवार का कोई सदस्य मुसीबत में हो तो उसकी मदद करना भारत का कर्तव्य है.

पीएम मोदी ने एनडीआरएफ की टीम की तारीफ की

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सभी ने वो तस्वीरें देखी हैं जहां एक मां माथे पर चूम कर आपको आशीर्वाद दे रही थी. 2001 में जब गुजरात में भूकंप आया था, तब मैंने वॉलंटियर के तौर पर काम किया था और मैंने लोगों को बचाने में आने वाली दिक्कतों को देखा है. पीएम ने कहा कि तिरंगा लेकर हम जहां भी पहुंचते हैं वहां एक आश्वासन मिलता है कि अब भारत की टीमें आ चुकी हैं और अब हालात ठीक होने शुरू हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Turkey में ऑपरेशन ‘दोस्त’ के तहत कई जिंदगियां बचाने के बाद आज भारत लौटी NDRF की टीम

तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने करीब 46000 लोगों की जान ले ली. इस विनाशकारी भूकंप के कई दिनों बाद भी मलबों से लाशों का निकालने का सिलसिला जारी है. इमारतों और घरों के मलबे में दबे लोगों को निकालने में काफी मुश्किलें भी आ रही हैं. भारत ने तुर्की में एनडीआरएफ की टीम भेजी थी. NDRF की इस टीम में जांबाज फौजी और दो खोजी कुत्ते भी शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital