Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षाओं का तनाव होगा दूर, आज पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र; जानें कब और कहां देखें सीधा प्रसारण

बोर्ड परीक्षाओं से पहले पीएम मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के जरिए देशभर के करोड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों से मुखातिब होंगे. इस साल रिकॉर्ड 4.50 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. प्रधानमंत्री युवाओं के आत्मविश्वास और आकांक्षाओं पर विशेष संवाद करेंगे.

Pariksha Pe Charcha 2026, PM Modi PPC 2026

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें एडिशन के तहत देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे. बोर्ड परीक्षाओं से पहले पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए पूरे देश के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को खास संदेश देंगे.

कहां देख सकते हैं कार्यक्रम?

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया समेत प्रमुख निजी टीवी चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा आकाशवाणी (एमडब्ल्यू एवं एफएम) पर भी इसका प्रसारण होगा. डिजिटल माध्यमों पर यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय, दूरदर्शन, माईगोव जैसे वेब प्लेटफॉर्म्स व यूट्यूब (शिक्षा मंत्रालय), फेसबुक लाइव और अन्य चैनलों पर उपलब्ध रहेगा.

युवाओं की सामूहिक भावना का उत्सव

इस हफ्ते की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को 6 फरवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा’ का विशेष एपिसोड देखने के लिए आमंत्रित किया था और उन्हें ऐसी दिलचस्प बातचीत देखने के लिए प्रोत्साहित किया, जो भारत के युवाओं की सामूहिक भावना, आकांक्षाओं और आत्मविश्वास को दर्शाती है.

इस साल प्रधानमंत्री ने गुजरात के देव मोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग समेत कई जगहों पर ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के साथ इंटरैक्टिव सेशन किए.

ये भी पढ़ें- आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- स्वामी सत्यमित्रानन्द जी महाराज का विग्रह स्थापना समारोह बना सनातन चेतना का विराट संगम

पीएम ने दिया था खास संदेश

पीएम मोदी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “जैसे-जैसे परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, ‘परीक्षा पे चर्चा’ भी वापस आ गया है. इस बार, चर्चा देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के अलावा दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग में ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के साथ हुई. हमेशा की तरह अपने युवा दोस्तों के साथ बातचीत करना और तनाव-मुक्त परीक्षाओं और कई अन्य चीजों पर चर्चा करना ताजगी भरा रहा. 6 फरवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा’ एपिसोड जरूर देखें.”

पीएम का अनूठा मार्गदर्शन

गौरतलब है कि हर साल इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करते हैं. उन्हें बोर्ड और एंट्रेंस परीक्षाओं को शांत, आत्मविश्वास और तनाव-मुक्त तरीके से कैसे देना है, इस पर मार्गदर्शन देते हैं. इसके साथ ही सीखने और व्यक्तिगत विकास से संबंधित व्यापक मुद्दों पर भी बात करते हैं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस साल 4.50 करोड़ से अधिक लोगों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ का हिस्सा बनने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें 4.19 करोड़ सिर्फ छात्र-छात्राएं शामिल हैं. 24.84 लाख से अधिक शिक्षकों और 6.15 लाख से अधिक अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital