Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर जारी किया बिग बैंग नंबर, बताया विकास का पूरा खाका

पीएम मोदी ने जो आंकड़ा नमो ऐप पर जारी किया है, उसके अनुसार 2024-25 की पहली तिमाही में, भारत में निर्मित ऐप्पल आईफोन का निर्यात 3.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.

PM Modi

पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नमो ऐप पर 15-31 जुलाई के पखवाड़े के लिए अपने द्वि-साप्ताहिक भारत न्यूजलेटर के हिस्से के रूप में भारतीय अर्थव्यवस्था पर बिग बैंग नंबर जारी किए. इसमें उन्होंने दर्शाया कि भारत का मार्केट कैप रिकॉर्ड 5.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.

दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग का निर्माण शुरू

प्रधानमंत्री ने बताया कि लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बीच राज्य की सीमा पर शिनकुन ला में दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग का निर्माण शुरू किया गया. वहीं, भारतीय एमएसएमई ने 4 वर्षों में 20.5 करोड़ से अधिक नौकरियां पैदा की, जबकि देश में 39% एमएसएमई का स्वामित्व अब महिलाओं के पास है, इसमें यह भी दर्शाया गया है. इसके साथ ही इसमें बताया गया है कि देश में 1.4 लाख मान्यता प्राप्त स्टार्टअप 15.5 लाख नौकरियां पैदा कर रहे हैं. इसके साथ ही पिछले छह वित्तीय वर्षों में भारत में रोजगार 35 प्रतिशत बढ़कर 64.33 करोड़ हो गया है.

निर्यात 800 अरब डॉलर को पार सकता है

इसके साथ ही इसमें जारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र (औपचारिक और अनौपचारिक संस्थाएं) में 2017-18 से 2022-23 तक 85 लाख रोजगार के अवसरों की वृद्धि देखी गई. वहीं, भारत का निर्यात 5.5 प्रतिशत बढ़कर 21.2 बिलियन डॉलर हो गया, जिसके परिणामस्वरूप 300 मिलियन डॉलर का ट्रेड सरप्लस हुआ है. इस वित्तीय वर्ष में निर्यात अब 800 अरब डॉलर से अधिक होने की तैयारी में है. जून में भारत में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात 16.9 प्रतिशत बढ़कर 2.82 बिलियन डॉलर हो गया.

वहीं, पीएम मोदी ने जो आंकड़ा नमो ऐप पर जारी किया है, उसके अनुसार 2024-25 की पहली तिमाही में, भारत में निर्मित ऐप्पल आईफोन का निर्यात 3.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो भारत के एफओबी मूल्य का 79% है. इसके साथ ही भारत का व्यापार घाटा जून में कम होकर 20.98 अरब डॉलर हो गया, जो मई में 23.78 अरब डॉलर था. भारत की बाहरी (एफडीआई) प्रतिबद्धताएं जून 2024 में बढ़कर 2.14 बिलियन डॉलर हो गईं, जबकि जून 2023 में यह 1.14 बिलियन डॉलर थी.

वहीं, इंडिया इंक ने 2024 में विदेशी बॉन्ड से 32,619 करोड़ रुपये जुटाए. साथ ही एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 30,772 करोड़ रुपये का निवेश किया. इसके साथ ही भारत का कार्ड भुगतान बाजार 2024 में 11.3 प्रतिशत बढ़कर 28.4 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच जाने का भरोसा है. जीसीसी ने 6,667 लीजिंग सौदे पूरे किए, जिससे भारत में 16% की वृद्धि हुई.

वित्त वर्ष 2024 के लिए लगभग 6 करोड़ नए आईटीआर भरे गए, इसमें से नई कर व्यवस्था के तहत 70 प्रतिशत कर दाता शामिल थे. रेलू हवाई यातायात के तहत जून में यात्रियों की संख्या 5.76 प्रतिशत बढ़कर 13.2 मिलियन हो गई, जो पिछले साल 12.4 मिलियन थी.

यह भी पढ़ें- थर्ड डिग्री भी नहीं तोड़ पाई हौसला…तीन छात्रों ने कर दिया हसीना सरकार का ‘तख्तापलट’, जानें कौन हैं वो Students

वहीं, ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 9 प्रतिशत बढ़कर 6.2 मिलियन यूनिट हो गई, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 5.7 मिलियन यूनिट थी.

इसके साथ ही जनवरी-जून अवधि में पोर्शे इंडिया की बिक्री 40 प्रतिशत बढ़ी. बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 2024 की पहली छमाही में 7,098 कारों, 3,614 बाइक और 2,000 ईवी की बिक्री के साथ रिकॉर्ड बनाया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital