Urdu Conclave 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे हुए धराशायी, पीएम मोदी ने दो टूक कहा, “दुनिया के किसी नेता ने ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा”

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान जंग अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मध्यस्था और ऐसे बयानबाजी पर पीएम मोदी ने जवाब दिया.

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर जारी चर्चा के बीच मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलने आए. पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक-एक कर सभी मुद्दों पर बोला और कई दावों को खंडन किया.

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान जंग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्था और ऐसे बयानबाजी पर पीएम मोदी ने जवाब दिया.

दुनिया के किसी नेता ने ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा

सीज़फायर को लेकर ट्रंप के दावों को नकारते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: राहुल गांधी ने संसद में सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- PM Modi को मेरा चैलेंज, कहिए- Donald Trump झूठा है

पीएम मोदी ने कहा,


9 तारीख (मई) की रात को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने एक घंटे तक मुझसे संपर्क करने की कोशिश की. मैं अपनी सेना के साथ बिजी था मैंने कॉल बैक किया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा एक बड़े हमले की चेतावनी दी. मैंने जवाब दिया, अगर उनकी यही योजना है, तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. भारत का हर जवाब पहले से ज़्यादा तगड़ा होता है. हम गोली का जवाब गोले से देंगे.

सीज़फायर के लिए पाकिस्तान की तरफ से कॉल आया

इसके अलावा पीएम मोदी सीज़फायर के लिए पाकिस्तान की ओर से आए कॉल पर कहा, “पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन कर कहा, ‘बस करो, हम काफी हमले झेल चुके हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि पाकिस्तान अब जानता है कि भारत का जवाब पहले से ज़्यादा सख़्त है. उसे अंदाज़ा है कि भविष्य में भारत किसी भी हद तक जा सकता है.


ये भी पढ़ें: Monsoon Session Live Update: संसद को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी— हमने पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंक के अड्डों को धुआं-धुआं कर दिया


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read