प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया का दो दिन का दौरा समाप्त कर लिया है. यूरोप यात्रा के अंतिम पड़ाव में वे अब फ्रांस के एवियन शहर जाएंगे, जहां जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. मोदी ने कहा कि इस दौरे के नतीजे भारत और स्लोवाकिया के रिश्तों को और मजबूत करेंगे.
सोशल मीडिया पर साझा विचार
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि स्लोवाकिया की ऐतिहासिक और सकारात्मक यात्रा पूरी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं को भी इसका लाभ होगा. उन्होंने स्लोवाकिया सरकार और जनता का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार जताया.
विदेश मंत्रालय का बयान
विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि स्लोवाकिया के सफल दौरे के बाद भारत-स्लोवाकिया संबंध व्यापक साझेदारी तक पहुंचे हैं. मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री अब फ्रांस के एवियन में जी7 सम्मेलन के लिए रवाना हो गए हैं.
ऐतिहासिक द्विपक्षीय यात्रा
यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया का द्विपक्षीय दौरा किया. विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री का स्वागत पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया.
रक्षा समझौते और अन्य डील
दौरे के दौरान भारत और स्लोवाकिया ने एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते समेत कई अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और गहरा होगा.
सर्वोच्च सम्मान से नवाज़े गए पीएम मोदी
स्लोवाक राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रेसिडेंशियल पैलेस में प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित किया. यह स्लोवाकिया का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जो बहुत कम विदेशी नेताओं को दिया जाता है.
ये भी पढ़ें-राम मंदिर में दान की चोरी पर PM मोदी सख्त, फोन कर दिए SIT जांच के आदेश, 15 दिन में देने होंगे रिपोर्ट
सम्मान भारत-स्लोवाकिया दोस्ती को समर्पित
प्रधानमंत्री मोदी ने यह सम्मान भारत और स्लोवाकिया के लोगों को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड भारत के 1.4 अरब नागरिकों और दोनों देशों के बीच गहरी होती दोस्ती का प्रतीक है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
