Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी का 1 मार्च को तमिलनाडु दौरा, 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट करेंगे लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेंगे. इस दौरान वे 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास और औद्योगिक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे.

PM Modi on 11 years of Beti Bachao Beti Padhao abhiyan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (रविवार, 1 मार्च) को तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेंगे. इस दौरान वे कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे और राज्य में बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास से जुड़े 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री शनिवार की शाम चेन्नई पहुंचेंगे और वहां से रविवार को पुडुचेरी में लगभग 2,700 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद वे मदुरै भी जाएंगे, जहां दोपहर को एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और 4,400 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे. शाम करीब 4 बजे वे मदुरै के प्रसिद्ध अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.

सड़क और रेलवे परियोजनाओं पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इनमें एनएच-332ए (मरक्कनम-पुडुचेरी) और एनएच-87 (परमकुडी-रामनाथपुरम) सेक्शन की चार-लेन सड़क निर्माण शामिल है. मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन को चार लेन में बदलने से शहरों में ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा का समय लगभग 50 प्रतिशत घटकर 30 मिनट रह जाएगा.

इसके साथ ही रेल परिवहन को और मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत तमिलनाडु के आठ रेलवे स्टेशनों का रीडेवेलपमेंट भी होगा.

इनमें मोरप्पुर, बोम्मिडी, श्रीविल्लिपुत्तूर, शोलावंदन, मनापराई, पोलाची जंक्शन, कराईकुडी जंक्शन और तिरुवरूर जंक्शन शामिल हैं.

पुडुचेरी में इंडस्ट्री और रोजगार का अवसर

पुडुचेरी में प्रधानमंत्री मोदी देश को 750 एकड़ का करासुर-सेदारापेट इंडस्ट्रियल एस्टेट समर्पित करेंगे. इसमें फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, आईटी पार्क, IIT मद्रास का स्टेट-ऑफ-द-आर्ट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर और JIPMER की एडवांस हेल्थकेयर सुविधाएं शामिल होंगी. इससे सिर्फ उद्योग को बढ़ावा ही नहीं मिलेगा, बल्कि इस इलाके में रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खड़गे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और कांग्रेस अध्यक्ष को जारी किया नोटिस

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read