Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi: दीमापुर रैली में पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- ‘नागालैंड को कांग्रेस ने रिमोट से चलाया’

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आज नागालैंड के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि हमारे लिए तो ये ‘अष्ट लक्ष्मी’ हैं.

PM Modi

पीएम मोदी (फोटो-ANI)

Edited by Nitish Pandey

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के दीमापुर के चुमुकेदिमा में सार्वजनिक रैली में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नागालैंड की सांस्कृतिक विविधता से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं. नागालैंड में विकास और विश्वास की लहर चल रही है. यहां BJP-NDPP सरकार के लिए इतना समर्थन आज इसलिए है क्योंकि हम नॉर्थ ईस्ट के तेज विकास का संकल्प लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पॉलिसी रही है-वोट पाओ और भूल जाओ. कांग्रेस के दिल्ली के नेता नागालैंड की तरफ देखते तक नहीं है. कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों ने अपनी राजनीति में नागालैंड की स्थिरता और समृद्धि को कभी भी महत्व नहीं दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नागालैंड की सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया. दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है. कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था. सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था.

ये भी पढ़ें: PM Modi: नागालैंड और मेघालय में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, शिलांग में करेंगे रोड शो

पीएम मोदी ने कहा कि NDA सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर आगे बढ़ रही है. हम गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं के विकास पर बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं और इसीलिए हमारी हर योजना में इन वर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आज नागालैंड के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि हमारे लिए तो ये ‘अष्ट लक्ष्मी’ हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital