Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में भारत-मॉरीशस की दोस्ती का नया अध्याय, PM Modi और PM रामगुलाम की अहम मुलाकात

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे जहां वो मॉरीशस के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय चर्चा करेंगे.

PM Modi Varanasi Visit: PM Modi का आज वाराणसी दौरा

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी भारत की राजकीय यात्रा पर हैं और 16 सितंबर तक भारत में रहेंगे. दोनों नेताओं की यह मुलाकात वाराणसी जैसे आध्यात्मिक शहर में हो रही है जो भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश है.

पीएम मोदी और पीएम रामगुलाम के बीच द्विपक्षीय चर्चा

इस दौरान पीएम मोदी और पीएम रामगुलाम द्विपक्षीय सहयोग के तमाम पहलुओं पर चर्चा करेंगे. खासतौर पर विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर बातचीत होगी. इसके अलावा ऊर्जा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा और नीली अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाने के रास्ते तलाशे जाएंगे.

मार्च में पीएम मोदी का मॉरीशस दौरा

यह दौरा मार्च 2025 में पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा के दौरान शुरू हुई सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने का काम करेगा. उस समय दोनों देशों ने अपने रिश्तों को उन्नत रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया था. मॉरीशस को हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का करीबी समुद्री पड़ोसी और अहम साझेदार माना जाता है. यह मुलाकात भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘SAGAR’ विजन को भी मजबूती देगी.

इसे भी पढ़ें-ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश, दिल्ली और रांची से तीन आतंकी गिरफ्तार, देशभर में हमले की साजिश

बयान में यह भी कहा गया है कि भारत और मॉरीशस के बीच बढ़ता सहयोग न सिर्फ दोनों देशों के नागरिकों की भलाई के लिए है बल्कि वैश्विक दक्षिण की सामूहिक इच्छाओं को भी दिशा देगा. वाराणसी में हो रहा यह शिखर सम्मेलन दोनों देशों की साझा समृद्धि, सतत विकास और सुरक्षित भविष्य की ओर एक अहम कदम साबित होगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital