Bharat Express DD Free Dish

26 और 27 मई को गुजरात दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात, भुज भी जाएंगे PM Modi

दाहोद के बाद प्रधानमंत्री भुज जाएंगे और शाम करीब 4 बजे भुज में 53,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी आज ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर होंगे रवाना, Maldives के स्वतंत्रता समारोह में होंगे चीफ गेस्ट - भारत एक्सप्रेस

PM Modi UK visit, PM Modi Maldives visit, India-UK Comprehensive Strategic Partnership, UK-India FTA, trade and defence talks, PM Modi Keir Starmer meeting, PM Modi King Charles III, India-Maldives economic cooperation, maritime security partnership, Maldives 60th Independence Day, PM Modi diplomatic tour July 2025.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 26 और 27 मई को गुजरात का दौरा करेंगे. जहां वह दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, भुज में 53,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

PM Modi इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाएंगे

पीएम मोदी (PM Modi) 26 मई को सुबह लगभग 11:15 बजे दाहोद में बने भारतीय रेल के लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे और वहां बने पहले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाएंगे. यह प्लांट 9000 हॉर्सपावर के इलेक्ट्रिक इंजन बनाएगा, जो देश में इस्तेमाल होने के साथ-साथ निर्यात भी किए जाएंगे.

विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

इसके बाद प्रधानमंत्री लगभग 24,000 करोड़ की लागत वाले कई विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे और कुछ का उद्घाटन करेंगे. इनमें रेल परियोजनाएं और गुजरात सरकार की कई योजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा, वेरावल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही कटोसन-कलोल गेज परिवर्तन कार्य का उद्घाटन और उस पर मालगाड़ी की शुरुआत भी करेंगे.

भुज का दौरा करेंगे PM Modi

दाहोद के बाद प्रधानमंत्री भुज जाएंगे और शाम करीब 4 बजे भुज में 53,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. वे यहां एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे. यहां पीएम मोदी खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से जुड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं, तापी जिले में अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट, कांडला पोर्ट से जुड़े प्रोजेक्ट और सड़क, पानी और सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं की सौगात देंगे.

इसके अलावा, पीएम मोदी गांधीनगर जाएंगे और 27 मई को सुबह करीब 11 बजे वे गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.

यह भी पढ़ें- जापान को पछाड़कर भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश, नीति आयोग ने कहा- अगले तीन सालो में…

इस अवसर पर वे शहरी विकास, स्वास्थ्य और जलापूर्ति से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम आवास योजना के तहत 22,000 से अधिक घरों को जनता को समर्पित करेंगे. स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत 3,300 करोड़ की राशि भी शहरी निकायों को प्रदान करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read