Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Kanpur Visit: पीएम मोदी का कानपुर दौरा आज, फ्लाईओवर, सड़क और मेट्रो तापीय परियोजना की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi

पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान से 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुलों, सड़कों की भी सौगात मिलेगी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. इस भव्य आयोजन के माध्यम से सरकार शहर को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी.

PM Modi मेट्रो के नए सेक्शन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन करेंगे. इस रूट पर चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल जैसे 5 नए भूमिगत स्टेशन तैयार किए गए हैं. इस विस्तार से शहर के लाल इमली, जेड स्क्वायर मॉल, ग्रीनपार्क स्टेडियम, परेड मैदान, बुक मार्केट और सोमदत्त प्लाजा जैसे महत्वपूर्ण स्थान सीधे मेट्रो से जुड़ जाएंगे. अभी तक आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक 9 स्टेशन चालू हैं, और इस विस्तार से मेट्रो सेवा और अधिक सुलभ, सुरक्षित एवं तेज होगी.

तापीय विद्युत परियोजना का शुभारंभ करेंगे PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी घाटमपुर में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों और पनकी में एक तापीय विद्युत परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों को स्थायी और भरपूर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी. यही नहीं, पनकी पावर प्लांट से कल्याणपुर तक दो नए रेलवे ब्रिज का लोकार्पण भी किया जाएगा. इनके माध्यम से कोयला और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति संभव होगी, जिससे पावर प्लांट की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी. बिनगवां में 40 एमएलडी क्षमता वाला टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा.

यह प्लांट सीवरेज के पानी को ट्रीट कर औद्योगिक और सिंचाई उपयोग हेतु दोबारा प्रयोग करने योग्य बनाएगा, जिससे जल संरक्षण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही, कानपुर के बिठूर क्षेत्र में नए अग्निशमन केंद्र और उसके आवासीय एवं अनावासीय भवनों का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे आपात स्थितियों में तेजी से प्रतिक्रिया दी जा सकेगी. प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में स्थित कई परियोजनाओं का भी वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे. इनमें ग्रेटर नोएडा में 132 केवी के दो विद्युत उपकेंद्र, जवाहरपुर, ओबरा सी और खुर्जा में तापीय विद्युत परियोजनाएं शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने दिया एग्रीकल्चरल ट्रांसफॉर्मेशन पर जोर

इन परियोजनाओं से पूरे प्रदेश में ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था और औद्योगिक उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. प्रधानमंत्री मोदी 441 करोड़ रुपये से अधिक की तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे, जिनमें कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रैफिक सुधार और नगरीय सेवाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल होंगी. इनमें गौरिया पाली मार्ग 4 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत प्रयागराज हाईवे स्थित एएच-एक नर्वल मोड़ से साढ़ होते हुए कानपुर डिफेंस नोड तक 4 लेन से जोड़ने के लिए मार्ग का चौड़ीकरण और 220 केवी उपकेंद्र सेक्टर 28 यीडा, गौतमबुद्धनगर का निर्माण शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital