Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi ने बच्चों को दी छुट्टियों की शुभकामनाएं, रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को सीखने और विकास के अवसरों का लाभ उठाने की सलाह दी, जबकि तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु में समर कैंप आयोजित कर बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका दिया.

PM Modi

देश भर के युवा मित्रों को गर्मियों की छुट्टियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बच्चों को इस समय का उपयोग आनंद उठाने, सीखने और व्यक्तिगत विकास के लिए करने की प्रेरणा दी. इस संदर्भ में, उन्होंने हाल ही में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के सांसद तेजस्वी सूर्या के एक पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के लिए आयोजित गतिविधियों की जानकारी साझा की गई थी.

31 मार्च को तेजस्वी सूर्या ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि बेंगलुरु दक्षिण क्षेत्र में 8 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए एक सप्ताह लंबा समर कैंप शुरू किया गया है, जो कि क्षेत्र के 10 केंद्रों पर चल रहा है. इस कैंप में योग और ध्यान, गीता पाठ, डांस फिटनेस, आत्मरक्षा और ड्राइंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं. लगभग 2,500 बच्चे इन गतिविधियों के माध्यम से इन छुट्टियों में अतिरिक्त कौशल सीख रहे हैं.

तेजस्वी सूर्या के समर कैंप की पहल

सूर्या ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल के मन की बात के संदेश के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने बच्चों से गर्मियों में मस्ती के साथ सीखने की प्रक्रिया को भी जोड़ने की सलाह दी थी.”

तेजस्वी ने कैंप की कुछ झलकियां और बच्चों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें भी साझा कीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी सूर्या के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, “मैं अपने सभी युवा मित्रों को एक समृद्ध अनुभव और आनंदमय छुट्टियों की शुभकामनाएं देता हूं. जैसा कि मैंने पिछले रविवार को मन की बात में कहा था, गर्मी की छुट्टियां आनंद लेने, सीखने और आगे बढ़ने का एक शानदार अवसर प्रदान करती हैं. इस दिशा में ऐसे प्रयास बहुत अच्छे हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी का शिक्षा और तकनीकी अवसरों पर जोर

रविवार को ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को अपनी आगामी गर्मियों की छुट्टियों में रचनात्मक और उत्पादक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया था. उन्होंने सरकार के उन प्रयासों पर भी प्रकाश डाला, जिनके माध्यम से नए सीखने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि गर्मियों के दिन लंबे होते हैं, जिससे बच्चों के पास विभिन्न गतिविधियां करने के लिए पर्याप्त समय होता है. यह नया शौक अपनाने और अपनी क्षमताओं को और विकसित करने का समय है. आज ऐसी कई प्लेटफार्म हैं जहां बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं.

पीएम मोदी ने तकनीकी शिविरों, ऐप विकास और ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर, पर्यावरण, थिएटर और नेतृत्व पर कोर्स का भी जिक्र किया. साथ ही, उन्होंने स्वयंसेवी गतिविधियों में भाग लेने की भी प्रेरणा दी.

ये भी पढ़ें: PM Modi और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital