How to get rid of pigeons: गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में हर घरों में AC और कूलर चलने शुरू हो गए हैं. लेकिन एक दिक्कत अक्सर लोगों को परेशान करती है वो है कबूतर का गंदगी फैलाना. AC की आउटडोर यूनिट या रेलिंग पर बैठकर कबूतर अक्सर उसे गंदा कर देते हैं. रोजाना इनकी सफाई करना बेहद मुश्किल हो जाता है. वहीं कूलर के ऊपर भी ये पंछी बैठकर वहां गंदगी फैलाते हैं.
इनकी बीट की वजह से कुछ दिनों बाद बदबू आनी शुरू हो जाती है. साथ ही बीमारियां फैलने का भी डर बना रहता है. बार-बार बाहर जाकर इन्हें भगाना भी आसान नहीं है. क्योंकि इन्हें हटाने पर कुछ देर बाद ये दोबारा एसी की यूनिट या कूलर पर फिर से डेरा जमा लेते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कबूतरों को बिना नुकसान पहुंचाए छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
घर पर बनाएं स्प्रे
अगर आप कबूतरों को अपने घर से भगाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सबसे पहले कुछ चीजों से स्प्रे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको प्याज, लहसुन और नीम की पत्तियों की जरूरत होगी. स्प्रे बनाने के लिए आप प्याज और लहसुन को छिलें. इसमें नीम की पत्तियां डालकर मिक्सचर में पीस लें. इसे छानकर इसका रस निकाल लें. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं. आपका स्प्रे तैयार है. इसके बार इसे बोतल में भर लें. एसी, कूलर या बालकनी जहां भी कबूतर बैठते हैं इसे वहां डाल दें.
कबूतरों को कैसे रखें एसी से दूर?
इसके अलावा कबूतरों को एसी से दूर रखने के लिए आप थर्मोकोल शीट लें. इसे आउटर यूनिट की ऊपर की सतह पर काटकर लगाएं. इसमें जगह-जगह किल लगाएं. इसे टॉप पर चिपका दें. इससे कबूतर वहां नहीं बैठ पाएंगे.
कबूतरों से छुटकारा पाने के लिए लगाए बर्ड स्पाइक्स
अगर आप गर्मियों में कबूतरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए बर्ड स्पाइक्स लगवा सकते हैं. इसके अलावा कबूतर एसी की यूनिट या कूलर पर नहीं बैठ पाएंगे. साथ ही आप बालकनी में डैफोडिल का पौधा लगा सकते हैं. इसकी तेज गंध से भी कबूतर दूर रहते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




