बिहार की राजनीति के पुरोधा और ‘सुशासन बाबू’ के नाम से विख्यात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बेहद गर्मजोशी के साथ जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक सफर, बिहार के प्रति उनके समर्पण और उनके विकासोन्मुखी विजन की सराहना करते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है.
बिहार की प्रगति में कर रहे अथक प्रयास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर नीतीश कुमार के लिए संदेश साझा करते हुए लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं.’
Birthday greetings to Bihar CM Shri Nitish Kumar Ji. He has been tirelessly working for Bihar’s progress over the last several years. His vision and development schemes have positively impacted countless lives. Praying for his long and healthy life.@NitishKumar
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनके विजन और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है. मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.
अन्य नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रदेशवासियों के विकास व प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है. जनहित के प्रति आपकी प्रतिबद्धता, राज्य को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. ईश्वर से कामना है कि आप स्वस्थ और दीर्घायु हों.
विकास और सुशासन के नए प्रतिमान: CM Yogi
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो तथा आपके नेतृत्व में राज्य विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करे, जनकनंदिनी मां जानकी से यही प्रार्थना है.
विकास के नित नए आयाम कर रहे स्थापित
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है. जनसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करती हूं.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा के साथ निरंतर बिहार की प्रगति एवं जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें.
ये भी पढ़ें: ताकत ही भारत की असली ढाल: पीएम मोदी ने बताया कैसे नाकाम हुई थी पाक की सबसे बड़ी साजिश?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




