Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मोदी जी की मन की बात, मिलेट्स ब्रेकफास्ट के साथ’, ‘श्री अन्न’ कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

Mann Ki Baat 100th Episode: यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है. 30 मिनट के इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी 30 अप्रैल (रविवार) सुबह 11 बजे प्रसारित की गई.

mann ki baat

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय व बीजेपी नेता आदेश गुप्ता

Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ. देश के तमाम राज्यों में इस खास कार्यक्रम को सुनने के लिए बीजेपी ने बड़े स्तर पर तैयारियां की थीं. इसी प्रकार स्वतंत्रता सेनानी श्रीगोपाल गुप्ता फाउंडेशन द्वारा ‘मोदी जी की मन की बात, मिलेट्स ब्रेकफास्ट के साथ’ ‘श्री अन्न’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को दिल्ली में किया गया. आरएमएल अस्पताल गेट नंबर 5 के सामने सिंधु अपार्टमेंट में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय शामिल हुए.

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता के साथ कई बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने पीएम मोदी के मन की बात के 100वें संबोधन को सुना.

पीएम मोदी ने आज 100वीं बार ‘मन की बात’ के कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. पीएम मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम पहली बार तीन अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था. इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया. तब से लेकर ये कार्यक्रम युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ है. यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है. 30 मिनट के इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी 30 अप्रैल (रविवार) सुबह 11 बजे प्रसारित की गई.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के Mann Ki Baat का आज 100वां एपिसोड, UN हेडक्वॉर्टर और लंदन में होगा टेलीकास्ट

पीएम मोदी सामाजिक महत्व के विषयों और सरोकारों पर प्रति माह रेडियो प्रसारण के जरिए देश के नागरिकों से जुड़ते हैं. देश के 4 लाख स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने लिए खास आयोजन किया गया. वहीं विदेशों में भी पीएम मोदी के मन की बात का प्रसारण होगा.

‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. साथ ही यूनाइटेड किंग्डम में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग भी रविवार को सुबह स्थानीय समयानुसार 6:30 बजे पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड की स्पेशल स्क्रीनिंग करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital