Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Heeraben Modi: PM मोदी की मां हीराबेन की तबीयत पहले से बेहतर, जल्दी मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यूएन मेहता हॉस्पिटल (U. N. Mehta Hospital) पहुंचकर अपनी मां से मिले थे. इस दौरान वो अस्पताल के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य चर्चा की थी.

Heeraben Modi

पीएम मोदी और उनकी मां

Edited by Nitish Pandey

Heeraben Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत में पहले से काफी सुधार है. गुजरात सरकार की ओर से कहा गया कि पीएम मोदी की मां अब ठीक हो रही हैं. जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में हीराबेन का इलाज चल रहा है.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के ऑफिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी (Pm Modi) की मां हीराबेन (Heeraben Modi) का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है. हीराबेन को हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा था.

जल्द ही और बेहतर हो जाएंगी हीराबेन- अस्पताल

यूएन मेहता अस्पताल (U. N. Mehta Hospital) के डॉक्टरों ने अपनी शुरूआती जांच में उम्र संबंधी दिक्कत पाया है. डॉक्टरों का कहना है कि हीराबेन (Heeraben Modi) की ज्यादातर रिपोर्ट नॉर्मल है. उनकी ब्लड प्रेशर, 2 डी ईको रिपोर्ट भी अब नॉर्मल है. सीटी स्कैन में भी कुछ खास निकलकर सामने नहीं आया है. जल्द ही उनकी स्थिति और बेहतर हो जाएगी.

PM मोदी ने भी जाना मां का हाल

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यूएन मेहता हॉस्पिटल (U. N. Mehta Hospital) पहुंचकर अपनी मां से मिले थे. इस दौरान वो अस्पताल के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य चर्चा की थी. फिर वो शाम में दिल्ली वापस आ गए थे.

ये भी पढ़ें: Heeraben Modi: PM मोदी की मां की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती, एक दिन पहले ही हुआ था भाई का एक्सीडेंट

विपक्षी नेताओं ने की जल्द स्वस्थ होने कामना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी पीएम मोदी की मां हीराबेन के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी की मां हीराबेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital