Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

अटल-आडवाणी की जोड़ी मिलना नामुमकिन, पीएम मोदी के लेख ने खोल दिए कई बड़े पन्ने

PM Modi article on LK Advani journey: पीएम मोदी ने अपने एक विशेष लेख के जरिए ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी के जीवन, उनके राजनीतिक संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को बेहद करीब से बयां किया है. पीएम मोदी ने अटल-आडवाणी की अनूठी जोड़ी को याद किया है.

PM-Modi-Article-LK-Advani-Political-Journey

PM Modi article on LK Advani journey: देश के वरिष्ठ राजनेता और ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी के 100वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी द्वारा लिखे गए विशेष लेख (आर्टिकल) के दूसरे हिस्से में भारतीय राजनीति के कई ऐतिहासिक और अनछुए पहलुओं से पर्दा उठा है. प्रधानमंत्री ने बताया कि किस प्रकार आडवाणी जी के जीवन में आधुनिक भारत के इतिहास के कई बड़े अध्याय समाए हुए हैं.

विभाजन का दर्द और शून्य से नई शुरुआत (PM Modi On Lal Krishna Advani political life)

प्रधानमंत्री ने अपने लेख में याद किया कि कैसे 1947 में विभाजन की विभीषिका के दौरान युवा आडवाणी को सिंध में अपना घर और अपनी जानी-पहचानी दुनिया पीछे छोड़कर सब कुछ शून्य से शुरू करना पड़ा था. तमाम कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनके भीतर चीजों को नए सिरे से खड़ा करने का अदम्य संकल्प था, जो आगे चलकर जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्माण में साफ दिखाई दिया.

अटल और आडवाणी की अटूट जोड़ी

लेख में सबसे खास जिक्र अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के ऐतिहासिक और गहरे रिश्ते का है. प्रधानमंत्री ने लिखा कि राजनीति में अक्सर महत्वाकांक्षाएं टकरा जाती हैं और साथ चलने वाले रास्ते बदल लेते हैं, लेकिन अटल और आडवाणी की पांच-छह दशकों की लंबी यात्रा एक-दूसरे के प्रति अटूट विश्वास, सम्मान और सहयोग की एक बेमिसाल दास्तान है.

छद्म धर्मनिरपेक्षता पर बेबाक रुख

पीएम मोदी ने आडवाणी जी के व्यक्तित्व की दो प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए लिखा कि उनकी वैचारिक स्पष्टता, बौद्धिक प्रखरता और उनके लिखे प्रस्ताव आज भी राजनीति को समझने के लिए अमूल्य हैं. इसके साथ ही, भारतीय राजनीति में लंबे समय से चली आ रही छद्म धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ उनका निर्भीक रुख राजनीतिक विमर्श की एक बड़ी वास्तविकता को उजागर करता है.

ये भी पढ़ें: ‘उन्होंने मेरा हाथ थामकर सियासत सिखाया’, लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का भावुक पोस्ट

गांधीनगर से ‘घर वापसी’ और संसदीय सफर

1991 के लोकसभा चुनावों को याद करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि जब आडवाणी ने गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ा, तो वह उनके लिए एक प्रकार से ‘घर वापसी’ जैसा था, क्योंकि उनके पिता विभाजन के बाद कच्छ में आकर बसे थे. संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के रूप में और एक सांसद के तौर पर उनकी सक्रिय भागीदारी आज भी भारतीय संसदीय इतिहास में एक मिसाल मानी जाती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism