Bharat Express DD Free Dish

‘गुजरात में ऊर्जा का माहौल’, सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया पीएम मोदी का स्वागत

पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसमें 20,700 करोड़ की वेस्टर्न DFC परियोजना, नई रेलवे लाइनें, हाईवे और कडाना डैम फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट शामिल हैं.

PM Narendra Modi Gujarat visit, Vadodara 35000 crore development projects, Western Dedicated Freight Corridor DFC, CM Bhupendra Patel, MP Hemang Joshi, Kadana dam floating solar plant, Jobat Tanda road rail line

सीएम भूपेंद्र पटेल

पीएम मोदी के मंगलवार को गुजरात दौरे को लेकर वडोदरा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शहर में बुनियादी विकास परियोजनाओं, आधुनिक कनेक्टिविटी और युवाओं से संवाद पर केंद्रित कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर रहीं. वडोदरा का यह भव्य कार्यक्रम देश के एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पुश का हिस्सा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ₹35,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे गुजरात में ऊर्जा और उमंग का माहौल है. उन्होंने इसे विकास, आधुनिक कनेक्टिविटी और बड़ी उपलब्धियों का ऐतिहासिक दिन बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा-

“साफ सड़कों, हरी-भरी जगहों और शानदार माहौल के साथ गुजरात के लोग अपने दूरदर्शी नेता का अत्यधिक गर्व और जोश के साथ स्वागत करते हैं. आपका स्वागत है!”

भाजपा सांसद हेमांग जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशी की बात है और वह वडोदरा को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं देने आ रहे हैं. उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को वास्तव में अभूतपूर्व बताया. स्थानीय नागरिकों में भी इस दौरे को लेकर भारी उत्साह देखा गया और प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे.

DFC पूरी तरह होगा चालू

प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित की जाने वाली परियोजनाओं में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के तीन प्रमुख सेक्शन शामिल हैं. ये तीनों सेक्शन लगभग 326 रूट किलोमीटर को कवर करते हैं. इनकी कुल निर्माण लागत ₹20,700 करोड़ से अधिक है. इन सेक्शन्स के औपचारिक रूप से शुरू होने के साथ ही वेस्टर्न डीएफसी नेटवर्क अपनी पूरी लंबाई में पूरी तरह से चालू (Fully Operational) हो जाएगा, जिससे माल ढुलाई में क्रांतिकारी तेजी आएगी.

रेलवे और नेशनल हाईवे के लिए कई प्रोजेक्ट्स

कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री कई अन्य परिवहन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी जोबट-टांडा रोड रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही 3 नई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसमें 329 किलोमीटर लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं शामिल है जिनकी कुल लागत लगभग 9,700 करोड़ रुपये है.

पीएम मोदी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स में लगभग 1,780 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे. साथ ही साथ वडोदरा रिंग रोड फेज-2 और कडाना डैम पर 110 MW फ्लोटिंग सोलर प्लांट की केंद्र सरकार की परियोजनाओं के साथ-साथ लगभग 2,600 करोड़ की गुजरात राज्य सरकार की परियोजनाएं भी इस कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा हैं.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read