Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM नरेंद्र मोदी ने संसद कैंटीन में सांसदों के साथ किया लंच, शेयर किए अपने अनुभव

पीएम मोदी के साथ आठों सांसद करीब एक घंटे तक कैंटिन में रहे और लंच किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ सभी लोगों ने शाकाहारी भोजन किया.

सांसदों के साथ लंच करते पीएम मोदी

अब तक संसद का कैंटीन खबरों में तब आया है जब वहां मिलने वाले व्यंजन की बात हो या फिर खाद्य सामाग्रियों के मूल्य की. लेकिन इस बार संसद का कैंटीन पीएम मोदी की वजह से चर्चा में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की नई कैंटीन में आज अपने सहयोगी सांसदों के साथ लंच किया. पीएम मोदी के साथ लंच करने के लिए पीएमओ की तरफ से अलग-अलग दलों के 8 सांसदों के पास इस बात की सूचना दी गई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलना चाहते हैं.

”चलिए आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं”

सूचना मिलने के बाद सभी सांसद प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें पीएम से मुलाकात की वजह नहीं पता थी. वहीं जब पीएम मोदी इनसे मिले तो मिलते ही बोल बैठे ”चलिए आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं.” पीएम ने ऐसा कहा और उनको लेकर अपने साथ नए संसद भवन की कैंटीन लेकर चले गए. जहां उन्होंने सभी सांसदों के साथ लंच किया. मिली जानकारी के अनुसार सांसदों को इस बारे में दोपहर 2:30 बजे के आसपास सूचित किया गया था. इन सांसदों भाजपा की हिना गावित, एस. फैंगनॉन कोन्याक, टीडीपी के राममोहन नायडू, बीएसपी के रितेश पांडेय, बीजेडी के सस्मित पात्रा शामिल थे.

लंच पर हुई यह बात

पीएम मोदी के साथ आठों सांसद करीब एक घंटे तक कैंटिन में रहे और लंच किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ सभी लोगों ने शाकाहारी भोजन किया. वहीं रागी के बने लड्डी भी खाए. लंच के दौरान इन सांसदों ने पीएम से उनके अब तक के अनुभवों के बारे में पूछा तो पीएम मोदी ने भी इस बारे में उनसे बखूबी बात की.

इसे भी पढ़ें: ‘हमने नीतियों के तप से कोयले को हीरा बना दिया…’ श्वेत पत्र पर बोलीं वित्त मंत्री- 2047 तक भारत को विकसित बनाएंगे

 

 

मैं भी एक आम आदमी

मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने सांसदों से अपनी बातचीत के दौरान कहा कि मैं भी एक आम इंसान हूं. हमेशा एक प्रधानमंत्री की तरह नहीं रहता हूं और मैं भी लोगों से बात करता हूं. ऐसे में आज मेरा मन हुआ कि आप लोगों के साथ चर्चा करूं और खाना खाऊं. इस वजह से आप लोगों को बुला लिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital