Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘अपनी कुर्सी संभालिए’, लाभार्थियों का जोश देख पीएम मोदी ने महिला सरपंच को दी ये सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकारी योजानाओं की लाभार्थी महिलाओं से बातचीत की है.

PM Modi Viksit Bharat Sankalp: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने रंगपुर गांव की सरपंच और जम्मू जिले के अरनिया की किसान श्रीमती बलवीर कौर से भी बातचीत की है. इस मौके पर सरपंच ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फार्म मशीनरी बैंक योजना और किसान सम्मान निधि योजना जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है, जो कि उनके उत्थान में मददगार साबित हुए हैं.

दरअसल, रंगपुर गांव की सरपंच बलवीर कौर पीएम मोदी से बातचीत कर रही थी, तो उसी दौरान किसी ने बैठने की पंक्ति में उन्हें धक्का दिया, जहां सरपंच बैठी थीं, तो प्रधानमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में उनसे कहा कि वह अपनी कुर्सी का ध्यान रखें क्योंकि लोग आ रहे हैं और नए दावेदार धक्का दे रहे हैं.उन्होंने मजाक में कहा है कि अब सरपंच वो ही बन जाएंगी.

महिला लाभार्थी और सरपंच ने कहा है कि उनका गांव सीमा के पास स्थित है और उनकी चुनौतियों का सरकार ने सरल बनाया है. महिला ने किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ट्रैक्टर खरीदा है, जिसको लेकर मोदी ने उन्हें बधाई दी है. मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आपके पास तो ट्रैक्टर हैं, मेरे पास तो साइकिल तक नहीं है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया है. सरपंच कौर को उन्होंने दस पड़ोसी गांवों तक पहुंचने और प्रचार करने का सुझाव दिया. प्रधानमंत्री ने इस विश्वास को रेखांकित किया कि सभी लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें.

प्रधानमंत्री ने उनके सुझावों पर उनके क्षेत्र का डेटा होने पर उनकी सराहना की. इस पर सरपंच ने कहा है कि आपसे ही सीखा है जमीनी स्तर पर काम करना. उन्होंने कहा कि काम करती हूं और भूलती नहीं हूं.विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य मौजूदा लाभार्थियों के अनुभवों से सीखना है और उन लोगों को भी शामिल करना है जिन्होंने अभी तक लाभ नहीं उठाया है. पीएम मोदी ने इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ देने और लोगों को जानकारी देने का सुझाव दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital