देश

‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के भाषणों को सुनें…’, कांग्रेस सांसद के यहां 200 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त होने पर PM मोदी

PM Narendra Modi Tweets: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिवार से जुड़ी शराब कंपनी के 3 राज्यों में 10 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे. विभागीय टीमों को छापेमारी में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश मिला. जब्त किए गए नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्हें गिनने के लिए मंगवाई गई मशीनें भी खराब हो गईं. वे नोट 157 बैग में भरकर ट्रक से बैंकों में पहुंचाने पड़े. बैग भी कम पड़ गए तो बोरियां मंगानी पड़ी.

इस बड़ी कार्रवाई के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया है. आज खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर जोरदार तंज कसा. उन्होंने ट्वीट किया— “देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें…😂😂😂 जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है”.

बता दें कि पीएम मोदी ने एक हिंदी अखबार में छपी आयकर विभाग की कार्रवाई वाली खबर को इमोजी के साथ ट्वीट किया. इस कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा हो रही है. आयकर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों से जुड़े 10 ठिकानों छापे मारे गए. ये छापे तीन राज्यों झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मारे गए हैं.

— भारत एक्सप्रेस

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस ने आखिर कहां-कहां काली कमाई और नोट छिपाकर रखी हैं?’, झारखंड में कांग्रेसी सांसद के यहां ₹200 करोड़ मिलने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दागे सवाल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 hours ago