Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

30 नवंबर को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी

स्वास्थ्य देखभाल को किफायती और आसानी से सुलभ बनाना प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के दृष्टिकोण की आधारशिला रही है. इस दिशा में एक प्रमुख पहल सस्ती कीमतों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र की स्थापना रही है.

पीएम मोदी

पीएम मोदी

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Viksit Bharat Sankalp Yatra: पीएम मोदी 30 नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. विकसित भारत संकल्प यात्रा इस उद्देश्य से शुरू की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं लाभ लाभार्थियों तक समय से पहुंचे.

महिलाओं के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे ड्रोन

महिलाओं के नेतृत्व में विकास सुनिश्चित करना पीएम मोदी का निरंतर प्रयास रहा है. इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का शुभारंभ करेंगे. यह महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को ड्रोन प्रदान करेगा ताकि वे इस तकनीक का उपयोग आजीविका सहायता के लिए कर सकें. अगले 3 सालों के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों को 15,000 ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे. महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उपयोग करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. यह पहल कृषि में प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करेगी.

यह भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Rescue: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में श्रमिकों से की मुलाकात, सभी को सौंपे 1-1 लाख रुपये के चेक

सस्ती कीमतों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए औषधि केंद्र की स्थापना

स्वास्थ्य देखभाल को किफायती और आसानी से सुलभ बनाना प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के दृष्टिकोण की आधारशिला रही है. इस दिशा में एक प्रमुख पहल सस्ती कीमतों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र की स्थापना रही है. कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी एम्स, देवघर में ऐतिहासिक 10,000वें जन औषधि केंद्र को समर्पित करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे.

महिला एसएचजी को ड्रोन उपलब्ध कराने और जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की इन दोनों पहलों की घोषणा पीएम मोदी ने इस साल की शुरुआत में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान की थी. यह कार्यक्रम इन वादों को पूरा करने का प्रतीक है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital