Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Air Pollution: यूपी की हवा में घुलता जा रहा है जहर, सरकार के सारे दावे फेल, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सांस लेना हुआ दूभर

गुरुवार की सुबह छह बजे भी यहां के नॉलेज पार्क-3 इलाके में एक्यूआई लेवल 479 तक दर्ज किया गया, जिसे बहुत ही गम्भीर स्थिति में माना जाता है.

सांकेतिक फोटो

UP Air Pollution: यूपी की हवा में लगातार जहर घुलता जा रहा है. ताजा खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है तो वहीं सांस के मरीजों का बुरा हाल है. गुरुवार को भी इन दोनों शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार बना रहा. जानकारों की मानें तो ये बहुत गम्भीर स्थिति है. इसकी वजह से लोगों की आंखों में जलन और सांस की समस्या की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं. तो दूसरी ओर प्रदूषण कम करने के लिए सरकार जो तमाम दावे कर रही है वो सब धूल में ही मिलते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि आज भी प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है. तो वहीं लखनऊ में भी लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत बताई है.

वहीं वायु प्रदूषण को लेकर सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई लेवल 433, सेक्टर 116 इलाके में एक्यूआई 448 तक बना हुआ है. इसी के साथ ये भी कहा गया है कि यहां पर हवा की गुणवत्ता बहुत ही गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. हालांकि ये भी दावा किया गया है कि बुधवार के मुकाबले ये थोड़ा कम जरूर है, लेकिन हालात फिर भी बहुत खराब है औऱ सुधार की कोई स्थिति दिखाई नहीं दे रही है. तो वहीं गाजियाबाद के लोनी इलाके को लेकर जानकारी दी गई है कि यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 429 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता डार्क रेड श्रेणी में बनी हुई है. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि गुरुवार को भी ग्रेटर नोएडा में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित बनी हुई है. यहां तीन दिनों से एक्यूआई 450 से ऊपर ही बना हुआ है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह छह बजे भी यहां के नॉलेज पार्क-3 इलाके में एक्यूआई लेवल 479 तक दर्ज किया गया, जिसे बहुत ही गम्भीर स्थिति में माना जाता है. कुल मिलाकर नोएडा और गाजियाबाद की हवा लगातार इतनी दूषित बनी हुई है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

ये भी पढ़ें- Varanasi: दिवाली पर काशी विश्वनाथ में होगा पांच दिवसीय महापर्व, अन्नकूट पर लगेगा 21 कुंटल का भोग, श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाएगा अन्न-धन का प्रसाद

बीमार और बच्चों के साथ ही बुजुर्गों को घर में रहने की दी गई है सलाह

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बीमार के साथ ही बच्चों व बुजुर्गों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी गई है. तो वहीं गाजियाबाद और नोएडा में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है और ऑनलाइन क्लासेस कराई जा रही हैं. दूसरी ओर प्रदूषण की वजह से लोगों में खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं और लोग इन परेशानियों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी है. तो वहीं मौसम विभाग ने दावा किया है कि 10 और 11 नवम्बर को दिल्ली-एनसीआर इलाके में हल्की बारिश हो सकती है. क्योंकि बारिश होने से हवा से धूल के कण नीचे बैठ जाएंगे. इसको देखते हुए शनिवार को यहां मौसम में कुछ बदलाव को लेकर उम्मीद जताई जा रही है. क्योंकि 10-11 नवंबर को दिल्ली एनसीआर इलाके में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital