Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow: पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! फ्लैट से मिली 3 थाइलैंड की लड़कियां

डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने कहा कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि थाइलैंड की तीन युवतियों में से एक का वीजा 12 सितंबर को एक्सपायर हो गया है.

वीडियो ग्रैब

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में सेक्स रैक्ट चलाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी कर पुरुषों के साथ ही तीन थाइलैंड की युवतियों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को अलखनंदा एन्क्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 मे सुबह-सुबह नशे में धुत एक एयरफोर्स कर्मी दाखिल हुआ और बेडरूम में जाकर लेट गया. इस पर फ्लैट मालिक व परिजनों ने उसे बाहर खदेड़ दिया. इसी के बाद उसने दोस्त के साथ मिलकर फ्लैट मालिक के साथ अभद्रता की. इस पर फ्लैट मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने एयरफोर्सकर्मी के दोस्त के किराये के फ्लैट में छापा मारा तो वहां पर थाईलैंड की तीन युवतियां मिलीं. इसी के बाद पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है. मामले में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवतियों की पहचान उजागर कर दी गई है, जबकि सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि सेक्स वर्कर की पहचान व उनकी फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल नहीं किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक की जांच में ये मामला सेक्स रैकेट से संबंधित नहीं पाया गया है, बावजूद इसके फोटो व वीडियो के साथ विदेशी युवतियों की पहचान को उजागर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट इस बार भी लड़ेंगे टोंक से विधानसभा चुनाव? जानिए अपने दौरे में क्‍या कहा

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अलखनंदा अपार्टमेंट के टॉवर-2 में विशालखंड गोमतीनगर निवासी अखिलेश सिंह का 104 नंबर फ्लैट है, जिसे मटियारी के रहने वाले प्रदीप सिंह ने किराये पर ले रखा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदीप सिंह सीबीसीआई में संविदा पर लिपिक हैं और चार दिन से उसका एक दोस्त जिसका नाम रितेश मिश्रा है और उन्नाव का निवासी है, उसके यहां आया हुआ है. बताया जा रहा है कि रितेश एयरफोर्स में कारपोरल पद पर असम में तैनात है. पीड़ित आलोक जायसवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रितेश शराब के नशे में धुत होकर उनके फ्लैट में घुस गया और फिर बेडरूम में जाकर लेट गया. इस पर उन्होंने उसे बाहर जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं गया.

विवाद बढ़ता देख आलोक ने सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया और पुलिस को भी सूचना दे दी. हंगामा होने के कारण प्रदीप भी मौके पर पहुंच गया और फिर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस जब प्रदीप के फ्लैट में गई तो पुलिस के पैस तले जमीन ही खिसक गई. वहां थाईलैंड की तीन युवतियां मिलीं. पुलिस ने आलोक की तहरीर पर रितेश व प्रदीप पर जबरन घर में घुसने व अभद्रता करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक युवती का वीजा एक्सपायर

वहीं इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने कहा कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि थाइलैंड की तीन युवतियों में से एक का वीजा 12 सितंबर को एक्सपायर हो गया है. इसके बारे में एलआईयू जांच कर रही है. इसकी जानकारी फॉरेन रिलेशन ऑफिसर को दी गई है. वहां से जो निर्देश पुलिस को दिए जाएंगे, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ डीसीपी ने ये भी बताया कि प्रदीप पिछले तीन महीने से थाईलैंड की एक युवती के साथ लिवइन में रह रहा है. युवती एक स्पा सेंटर में काम करती है. जांच में पाया गया है कि, लगभग 25 दिन पहले थाईलैंड से दूसरी युवती आई थी, जो फ्लैट में पार्टनर के रूप में रह रही थी. तीसरी युवती सोमवार की रात को ही आई है और उसके भी पार्टनर के तौर पर ही रहने की बात बताई जा रही है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital