Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रत्नगर्भा में गरीब आदिवासी ने की दिन-रात खुदाई, निकला 19.22 कैरेट का हीरा, DM बोले— इसकी कीमत 80 लाख

19.22 carat diamond found in Panna: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रत्नगर्भा में हीरा खदान से एक पट्टाधारी आदिवासी को यह हीरा मिला. इसे देखकर कई लोग अचंम्भे में हैं.

19.22 carat diamond

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रत्नगर्भा में खुदाई के दौरान एक गरीब मजदूर को बड़ा हीरा मिला.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रत्नगर्भा में खुदाई के दौरान व्यक्ति को बेशकीमती हीरा मिला. वो हीरा 19.22 कैरेट वजनी है. उसकी कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है. आज जिले के कलेक्टर सुरेश कुमार ने इस बारे में मीडिया से बात की.

पन्ना के जिला कलेक्टर (DM) सुरेश कुमार ने कहा, “हमारे यहां एक गरीब आदिवासी चुनवादा ने पट्टा जारी करवाने के बाद दिन-रात अपनी पत्नी और बच्चों समेत खदान में हीरा तलाशने के लिए मेहनत की. करीब दो माह की मशक्कत के बाद उसे भूमि से बेशकीमती 19.22 कैरेट का हीरा मिला. उसकी कीमत 80 लाख रुपये होगी.”

panna district dm

हीरे की कराई जाएगी नीलामी: जिला कलेक्टर

DM बोले कि 19.22 कैरेट के हीरे की अभी नीलामी बाकी है. नीलामी होने पर इसकी कीमत और भी अधिक हो सकती है. DM ने डायमंड पार्क को लेकर कहा, “पन्ना जिले में डायमंड पार्क की स्थापना हो रही है. इसमें डायमंड इंडस्ट्री और डायमंड मार्केट जैसी तमाम व्यवस्थाएं होंगी.”

पन्ना में होगा इंटरनेशनल डायमंड मार्केट

DM ने कहा— “पन्ना को इंटरनेशनल डायमंड मार्केट के रूप में एक नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा. अभी डायमंड पार्क के निर्माण के लिए समतलीकरण हो रहा है.”

diamond mine emerald

बेशकीमती हीरों के लिए विख्यात ये धरती

बता दें कि पन्ना की धरती बेशकीमती हीरों के लिए विख्यात है. यहां के रत्नगर्भा की धरती पर एक गरीब आदिवासी की किस्मत चमक गई है. हीरा खदान में खुदाई के वक्त उसे 19.22 कैरेट हीरे की प्राप्ति हुई है. चुनवादा ने प्राप्त हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है, जिसको आने वाली अगली नीलामी में रखा जाएगा.

मात्र 200 रुपए की रसीद कटवाई थी

पन्ना जिले के अहिरगवां गांव के निवासी चुनवादा गोंड ने हीरा कार्यालय से मात्र 200 रुपए की रसीद कटवाई थी और 20 मई 2024 को कृष्ण कल्याणपुर के पट्टी क्षेत्र में हीरा खदान में खुदाई के लिए पट्टा बनवाया था. गरीब आदिवासी को 8×8 मीटर की जगह उत्खनन के लिए दी गई थी.

टैक्स और टीडीएस काटकर रकम धारक को मिलेगी

पट्टा जारी करवाने के बाद गरीब आदिवासी चुनवादा ने दिन-रात पत्नी व बच्चों समेत खदान में हीरा तलाशने के लिए मेहनत की. करीब दो माह की मेहनत में उसे बेशकीमती 19.22 कैरेट का हीरा मिला. नीलाम होने पर 12% टैक्स और 1% टीडीएस काटकर बाकी रकम हीरा धारक के खाते में भेज दी जाएगी.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital