Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

10 लाख नौकरियों के वादे पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, बोले- तेजस्वी अगर लालू के बेटे नहीं होते तो क्या उनको नौकरी मिलती?

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बताइए कि पहली कैबिनेट की बजाए 100 कैबिनेट हो गया नौकरी क्यों नहीं मिल रही.

Prashant Kishore

प्रशांत किशोर

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार के रूप में जाने जाने वाले प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लोगों को पूछना चाहिए कि उनके द्वारा दिए गए 10 लाख नौकरियों के वादे का क्या हुआ. वहीं उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर तेजस्वी लालू के लड़के नहीं होते तो क्या उनको इस देश में नौकरी मिल जायेगी. प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के 10 लाख नौकरियों के वादे को लेकर कहा कि यह महज एक चुनावी वादा था.

हम मोदी और तेजस्वी दोनों की बात कर रहे

प्रशांत किशोर ने कहा कि, “बहुत लोग हमसे कहते हैं कि आप तेजस्वी के 10 लाख नौकरी की बात कर रहे हैं, लेकिन मोदी की बात नहीं कर रहे हैं हम तो दोनों की बात कर रहे हैं. मैं तो अपनी भी बात कर रहा हूं कि मैं भी अगर आपसे कह रहा हूं कि आकर आपको नौकरी दे दूंगा और उसका कोई कार्यक्रम न दूं तो मै भी आपको ठगूंगा.”

पहली कैबिनेट में नौकरी देने की बात 

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “उन्होंने कहा कि यहां तो लोगों को पूछना ही नहीं है, कोई आया और कहने लगा कि आपको 10 लाख नौकरी दे दूंगा. तेजस्वी यादव ने कहा था पहले कैबिनेट में दे दूंगा. अब आप बंगाल उत्तर प्रदेश कहां-कहां घूम रहे घूमिये. कैबिनेट हो रही या नहीं हो रही पहले ये बताइए.

झूठे आश्वासन को लेकर मांगे माफी

तेजस्वी के चुनावी वादे को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि, “अगस्त से आप कैबिनेट में बैठे हुए हैं. रोज-रोज आप ट्विट कर रहे हैं पत्रकारों से बात कर रहे हैं तो पहले ये बताइए कि पहले कैबिनेट की बजाए 100 कैबिनेट हो गया नौकरी क्यों नहीं मिल रही बताइए. नहीं मिल रही तो मांगों माफी कि हमने झूठा आश्वासन दिया था.”

इसे भी पढें: आखिर कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह? जिनकी जीत ही पहचान है

लालू के लड़के न होते तो कौन देता नौकरी

वहीं तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि, “पूरा जीवन उनका बीत जाएगा नौकरी उनको नहीं मिलेगा. जो आदमी खुद लालू का लड़का हो उसको नौकरी न मिले वो दूसरों को क्या नौकरी देगा. अगर तेजस्वी लालू के लड़के न हों तो उनको क्या नौकरी मिल जायेगी इस देश में हमको बता दिजिए.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital