Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रवीण निषाद ने हरिद्वार में किए कैलाशानंद गिरि के दर्शन, लिया आशीर्वाद

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद हरिद्वार पहुंचे और दक्षिण काली मंदिर में स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद लिया.

Praveen Nishad sought the blessings of Swami Kailashanand Giri

प्रवीण निषाद ने स्वामी कैलाशानंद गिरि का आशीर्वाद लिया.

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद बुधवार को हरिद्वार स्थित सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

शिव स्वरूप का अनुभव

प्रवीण निषाद ने कहा कि महाराज जी के दिव्य स्वरूप को देखकर ऐसा लगता है मानो स्वयं भगवान शिव के दर्शन हो रहे हों. उन्होंने कहा कि आज महाराज जी के व्यक्तित्व में शिव का भाव स्पष्ट दिखाई देता है.

कठोर साधना पर श्रद्धा

उन्होंने बताया कि स्वामी कैलाशानंद गिरि सावन के पवित्र महीने में जिस तरह कठोर साधना कर रहे हैं वह अद्भुत है. बाईस घंटे तक एक ही आसन पर बैठकर ध्यान करना सामान्य व्यक्ति के लिए असंभव है. इस तपस्या के पीछे गहरी आस्था, त्याग और संकल्प झलकता है.

समाज और संस्कृति के लिए साधना

प्रवीण निषाद ने कहा कि महाराज जी की साधना केवल व्यक्तिगत तपस्या नहीं है बल्कि यह सनातन संस्कृति, राष्ट्र और समाज के कल्याण से जुड़ी हुई है. उनकी साधना से श्रद्धालुओं में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है.

ये भी पढ़ें-कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा- पीएम मोदी

उत्तम स्वास्थ्य की कामना

उन्होंने अंत में स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद लिया और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र और धर्म के लिए किए जा रहे प्रयासों की सफलता की कामना की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital