Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Prayagraj: PCS ज्‍योति मौर्य और पति के बीच लगातार तकरार जारी, दहेज के आरोप के बाद आलोक से जल्‍द होगी पूछताछ

पति का आरोप है कि उन्होने ज्योति को पढ़ा-लिखाकर पीसीएस बनाया और अब उसने किसी और से सम्बंध स्थापित कर लिए हैं व उनको झूठे केस में फंसा रही है.

आलोक-ज्योति (फोटो सोशल मीडिया)

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Prayagraj: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनसे पति आलोक मौर्य के बीच तकरार लगातार जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर जहां ज्योति की जमकर आलोचना हो रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस अब ज्योति द्वारा लगाए गए दहेज उत्पीड़न के मामले में जल्द आलोक से पूछताछ कर सकती है. वहीं आलोक ने पत्नी पर किसी और से सम्बंध स्थापित कर लेने के आरोप लगाए हैं. आलोक ने ये भी दावा किया है कि उन्होंने ही पत्नी को पढ़ालिखा कर पीसीएस बनाया और अब वह उन पर झूठे आरोप लगा रही है.

बता दें कि ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) वर्तमान में उत्तर प्रदेश बरेली की शुगर मिल में बतौर जीएम तैनात हैं. उन्होंने अपने पति आलोक मौर्य के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मुकदमा प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज काराय है. शिकायत में ज्‍योति ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पति आलोक मौर्य के साथ ही उनके भाई अशोक मौर्य, विनोद मौर्य और भाभी प्रियंका मौर्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस सम्बंध में धूमनगंज पुलिस का कहना है कि जो भी साक्ष्‍य हैं वे दोनों परिवारों के बीच गोपनीय है. इनकी जांच की जा रही है. इस बीच खबर ये भी सामने आ रही है कि धूमनगंज पुलिस ने आलोक मौर्य पर लगे दहेज उत्‍पीड़न के आरोपों की जांच शुरू कर दी है और इस सम्बंध में पुलिस ने ज्‍योति मौर्य से साक्ष्‍य मांगे हैं. पुलिस ने बताया है कि इस पूरे मामले में ज्‍योति और उनके परिवार के लोगों का बयान दर्ज कर लिया गया है. अब उनके पति आलोक और अन्‍य आरोपियों से भी जल्‍द पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Jhansi: इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद प्रेमजाल में फंसा कर दो नाबालिग किशोरियों से युवकों ने किया दुष्कर्म, फिर जा रहे थे बेचने, पुलिस ने दबोचा

कार मांगने का लगाया आरोप

बता दें कि ज्योति मौर्य ने ससुराल वालों पर दहेज में फॉर्च्‍यूनर कार मांगने का आरोप लगाया है. इसी के साथ उन्होने पति पर उनके वॉट्सऐप का क्‍लोन लिंक तैयार करने का भी आरोप लगाया है. इतना ही नहीं ज्योति ने आलोग पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है. ज्‍योति का कहना है कि उन्‍होंने धूमनगंज पुलिस को इस संबंध में कुछ साक्ष्‍य उपलब्‍ध करा दिए हैं.

पति का आरोप, रास्ते से हटाना चाहती है पत्नी

मालूम हो कि आलोक मौर्य ग्राम पंचायत विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं तो वहीं उनकी पत्नी पीसीएस अधिकारी हैं. आलोक का आरोप है कि उन्‍होंने अपनी पत्‍नी को कम पैसे होने के बावजूद प्रयागराज में कोचिंग की व्यवस्था कराई और उनको पीसीएस की तैयारी कराई. 2015 में ज्‍योति मौर्य ने पीसीएस परीक्षा पास कर ली और वह अधिकारी बन गईं. इसी साल दोनों जुड़वां बेटियों के माता-पिता भी बने. आलोक का कहना है कि साल 2020 से ज्‍योति मौर्य का गाजियाबाद में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध सम्बंध बन गए और दोनों अब उनको रास्ते से हटाने के लिए ये सब कर रहे हैं और साजिश रच रहे हैं. आलोक का कहना है कि इस मामले में उन्‍होंने धूमनगंज थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. बता दें कि आलोक ने मीडिया के सामने ज्‍योति और मनीष के बीच हुए कुछ वॉट्सऐप चैट भी दिखाए थे जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

वायरल ऑडियो-वीडियो को बताया फर्जी

बता दें कि आलोक और ज्योति का विवाद सोशल मीडिया पर गॉसिप का एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर ज्योति की तस्वीरों के साथ तमाम तरह की बाते की जा रही हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये ज्‍योति और आलोक से जुड़ी रिकार्डिंग है. ऑडिया रिकॉर्डिंग में दोनों के बीच किसी मामले को लेकर तकरार हो रही है तो वहीं, वीडियो में एक महिला फर्श पर बैठी है जिसका चेहरा ब्‍लर दिखाया गया है और सामने खड़ा व्य़क्ति महिला को अपशब्द कह रहा है. इस दौरान जातिसूचक शब्‍दों का भी प्रयोग होते दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ज्योति का वीडियो बताया जा रहा है तो वहीं इस मामले में ज्योति ने इसे फर्जी बताया है.

भीम आर्मी ने ज्योति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वायरल ऑडियो और वीडियो को ज्‍योति मौर्य का वीडियो बता रहे हैं जबकि ज्‍योति ने इसे फर्जी बताया है तो वहीं बरेली में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. उन्‍होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्‍योति मौर्य के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है और कहा है कि एक जिम्‍मेदार पद पर होने के बावजूद ज्‍योति वाल्‍मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest