Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए अर्जुन मुंडा, शोभा करंदलाजे और राजीव चंद्रशेखर को इन विभागों के राज्य मंत्री का प्रभार सौंपने के निर्देश

India news : 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ BJP के 21 सांसदों ने विधायकी का चुनाव लड़ा था. जिनमें से कइयों ने जीत के बाद इस्तीफा दे दिया. उनके पद रिक्त होने के बाद नई नियुक्ति हो रही हैं.

president droupadi murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है. राष्ट्रपति के निर्देशानुसार, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा. इसी तरह डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा.

बता दें कि पिछले महीने हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 21 सांसदों ने विधायकी का चुनाव लड़ा था. जिनमें से कइयों ने जीत के बाद इस्तीफा दे दिया. उनके पद रिक्त होने के बाद ये नई नियुक्ति हो रही हैं.

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी नवनिर्वाचित नेताओं का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. इस्तीफा देने वाले सांसदों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, रेणुका सिंह सर्वता के नाम अहम हैं क्योंकि ये सभी केंद्रीय मंत्री थे. अब राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनके मंत्रालय की जिम्मेदारी अन्य संसद सदस्यों को सौंप दी है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital