Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक अमेरिका यात्रा: व्यापार, रक्षा और तकनीकी सहयोग में नए आयाम स्थापित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी अमेरिका यात्रा के प्रमुख पलों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए “बेहद फलदायी” बताया है.

PM Modi US Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी अमेरिका यात्रा के प्रमुख पलों को साझा किया और इसे “बेहद फलदायी” करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक 3:45 मिनट का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी यात्रा के महत्वपूर्ण क्षणों को दिखाया गया है. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों, उद्योगपतियों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की.

वीडियो की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के वाशिंगटन डीसी पहुंचने और ब्लेयर हाउस (राष्ट्रपति के अतिथि गृह) में उनके औपचारिक स्वागत से होती है. इसके बाद, वे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रुबियो, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और मशहूर उद्योगपति एलन मस्क से मुलाकात करते नजर आते हैं.

ट्रंप-मोदी की गर्मजोशी भरी मुलाकात

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली मुलाकात का खास दृश्य दिखाया गया है, जहां दोनों नेता गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाते हैं. व्हाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान ट्रंप ने मोदी के लिए कुर्सी खींचकर एक खास सद्भावना का परिचय दिया.

व्यापक चर्चा और रणनीतिक साझेदारी

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में गुरुवार (भारत में शुक्रवार) को विस्तृत चर्चा की. दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, शिक्षा, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अंतरिक्ष सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

बैठक के बाद, एक संयुक्त प्रेस वार्ता में मोदी और ट्रंप ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सैन्य सहयोग को बढ़ाने का संकल्प लिया. दोनों देशों ने लॉजिस्टिक्स और इंटेलिजेंस साझेदारी को मजबूत करने और विदेशी सैन्य तैनाती के लिए नए रास्ते तलाशने पर सहमति जताई.

भारत-अमेरिका संबंधों में नई ऊंचाइयां

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को नए आयाम देने वाली रही. व्यापार और रक्षा सहयोग के अलावा, दोनों नेताओं ने तकनीकी नवाचार और ऊर्जा साझेदारी को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया.

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में कहा, “यह अमेरिका यात्रा अत्यधिक सफल रही… ऊर्जा से शिक्षा, व्यापार से तकनीक और AI से अंतरिक्ष तक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.”

यह यात्रा न केवल भारत-अमेरिका के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में सहायक सिद्ध हुई, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक और तकनीकी साझेदारी को भी नए स्तर पर ले गई.


इसे भी पढ़ें- White House में पीएम मोदी के लिए Trump का दिखा आतिथ्य भाव, वीडियो हुआ वायरल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital